लड़की भगाने का आरोप

डुमरी : निमियाघाट थाना क्षेत्र के इसरीबाजार से एक नाबालिग युवती को भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है. थाना में युवती के पिता के आवेदन के पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. थाना को दिये आवेदन में युवती के पिता ने कहा है कि इसरी बाजार […]

डुमरी : निमियाघाट थाना क्षेत्र के इसरीबाजार से एक नाबालिग युवती को भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है. थाना में युवती के पिता के आवेदन के पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

थाना को दिये आवेदन में युवती के पिता ने कहा है कि इसरी बाजार पंजाबी टोला निवासी विशाल पांडेय उनकी नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर 12 मार्च को घर से भगा ले गया. पुलिस ने आवेदन के आलोक में थाना में पोक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया है. थाना प्रभारी विजय कुमार केरकेट्टा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >