नाबालिग की मौत, भगाने का आरोपी हुआ गिरफ्तार

बेंगाबाद के लुप्पी निवासी व्यक्ति ने आठ जनवरी को थाना में दर्ज करायी थी शिकायत गांव के ही युवक पर बेटी को भगा ले जाने का लगाया था आरो 17 फरवरी को बंगाल में लड़की की हो गयी थी मौत बेंगाबाद : नाबालिग लड़की को भगा ले जाने वाले आरोपी युवक को बेंगाबाद पुलिस ने […]

बेंगाबाद के लुप्पी निवासी व्यक्ति ने आठ जनवरी को थाना में दर्ज करायी थी शिकायत

गांव के ही युवक पर बेटी को भगा ले जाने का लगाया था आरो
17 फरवरी को बंगाल में लड़की की हो गयी थी मौत
बेंगाबाद : नाबालिग लड़की को भगा ले जाने वाले आरोपी युवक को बेंगाबाद पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर मंगलवार को गिरिडीह जेल भेज दिया. मामला थाना कांड संख्या 8/19 से संबंधित है. बताया जाता है कि लुप्पी निवासी एक व्यक्ति ने बीते आठ जनवरी को गांव के ही रंजीत मुर्मू के खिलाफ अपनी नाबालिग पुत्री को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए बेंगाबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
मामला दर्ज होने के बाद बेंगाबाद पुलिस पड़ताल में जुटी थी. इधर ,17 फरवरी को पश्चिम बंगाल के बारबोनी थाना जिला वर्द्धवान क्षेत्र में उक्त नाबालिग लडकी की मौत हो गयी. बारबोनी थाना में यूडी का मामला दर्ज करते हुए रंजीत मुर्मू को हिरासत में ले लिया और इसकी सूचना बेंगाबाद पुलिस को दी गयी. सूचना मिलने पर बेंगाबाद पुलिस ने आरोपी रंजीत मुर्मू को गिरफ्तार कर मंगलवार को गिरिडीह जेल भेज दिया. वहीं नाबालिग लड़की के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. घटना को ले तरह-तरह की चर्चा हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >