बगोदर : महिला से एटीएम कार्ड छीनता युवक गिरफ्तार

बगोदर पुलिस ने साइबर क्राइम में एक युवक को रविवार की दोपहर में गिरफ्तार किया. उसकी पहचान बिहार के मदरडीह का निवासी साजित खान के रूप में हुई. उसके पास से एक स्वाइप मशीन भी मिली है. आरोप है कि वह बगोदर बाजार स्थित यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया शाखा के एटीएम कक्ष से रुपये निकालने […]

बगोदर पुलिस ने साइबर क्राइम में एक युवक को रविवार की दोपहर में गिरफ्तार किया. उसकी पहचान बिहार के मदरडीह का निवासी साजित खान के रूप में हुई. उसके पास से एक स्वाइप मशीन भी मिली है. आरोप है कि वह बगोदर बाजार स्थित यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया शाखा के एटीएम कक्ष से रुपये निकालने पहुंची एक महिला का एटीएम छीनने का प्रयास कर रहा था.

महिला के शोरगुल करने पर स्थानीय लोग पहुंचे और उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया. थाना प्रभारी पृथ्वीसेन दास ने बताया कि गिरफ्तार युवक बगोदरडीह निवासी दिनेश्वर पंडित की पत्नी से जबरन कार्ड लेने का प्रयास कर रहा था. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में युवक ने साइबर क्राइम से जुड़े होने की बात स्वीकार की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >