डुमरी : बैटरी दुकान में लगी आग साढ़े चार लाख की संपत्ति जली

डुमरी : निमियाघाट थाना क्षेत्र के इसरी बाजार स्थित एक बैटरी दुकान में आग लगने से दुकान में रखे डेढ़ लाख रुपये नगदी व तीन लाख रुपये के मूल्य के बैटरी व इन्वर्टर जलकर राख हो गया. दुकान मालिक इसरी बाजार के प्रेम नगर निवासी फहीम खान ने अगजनी का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है़ […]

डुमरी : निमियाघाट थाना क्षेत्र के इसरी बाजार स्थित एक बैटरी दुकान में आग लगने से दुकान में रखे डेढ़ लाख रुपये नगदी व तीन लाख रुपये के मूल्य के बैटरी व इन्वर्टर जलकर राख हो गया.
दुकान मालिक इसरी बाजार के प्रेम नगर निवासी फहीम खान ने अगजनी का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है़ भुक्तभोगी ने बताया कि वह हर दिन की तरह मंगलवार की रात दुकान को बंद कर अपने घर चला गया था.
बुधवार को अलसुबह करीब तीन बजे दुकान के बगल में रहने वाले लोगों ने उन्हें फोन कर दुकान से धुआं निकलने की जानकारी दी. इसके बाद दुकान के समीप बने एक कमरे में सोये मेरे चाचा को उठाया और दुकान को खोला तो देखा कि पूरे दुकान में आग लग गयी है.
पड़ोसियों के साथ मिलकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. आग लगने की खबर पुलिस को दे दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >