सावन पूर्णिमा पर शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, जगह-जगह भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय

गिरिडीह : सावन महीना का पूरा माह भगवान शिव की पूजा के लिए खास माना जाता है. माना जाता है कि सावन का महीना भगवान भोलेनाथ का सबसे प्रिय होता है और जो व्यक्ति पूरी श्रद्धा के साथ सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ की आराधना करता है भगवान भोलेनाथ उसकरी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते […]

गिरिडीह : सावन महीना का पूरा माह भगवान शिव की पूजा के लिए खास माना जाता है. माना जाता है कि सावन का महीना भगवान भोलेनाथ का सबसे प्रिय होता है और जो व्यक्ति पूरी श्रद्धा के साथ सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ की आराधना करता है भगवान भोलेनाथ उसकरी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं. सावन महीने में शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव का अभिषेक करने से मनचाहा फल मिलता है. रविवार को भी सावन पूर्णिमा के अवसरी पर तमाम शिवालयों में भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी.
मंदिरों में जलापर्ण के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही. शहरी क्षेत्र के शास्त्री नगर, न्यू बरगंडा, बरगंडा, पुराना जेल परिसर, विश्वनाथ मंदिर, बरमसिया, चिरैयाघाट, अरगाघाट, करबला रोड, मकतपुर, बभनटोली, बरवाडीह, पुलिस लाईन, जेपी चौक, भंडारीडीह, अलकापुरी, कृष्णा नगर, पचंबा, नर्मदा धाम, बनियाडीह, पपरवाटांड़, बदडीहा, महेशलुंडी समेत तमाम शिवालयों में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे.
पैदल चलकर बाबा दु:खहरणनाथ मंदिर पहुंचे भक्त : सदर प्रखंड के उदनाबाद स्थित बाबा दु:खहरणनाथ मंदिर में बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं शनिवार की रात को बराकर नदी से जल उठाया. लगभग 14 किमी की पैदल दूरी तय कर मंदिर पहुंचे ओर बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक किया. बड़ा चौक में श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए विभिन्न संगठनों ने स्टॉल लगाये गये थे जहां श्रद्धालुओं के बीच शरबत व खाने का सामान बांटा गया. यहां पर डीजे की भी व्यवस्था की गयी थी, जिसकी धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आये.
मानव सेवा परिवार, विश्व हिंदु परिषद, चौरसिया संघ के सदस्यों ने कावंरियों के बीच फल, चाय, नास्ता व शरबत का वितरण किया. मौके पर नगर निगम के मेयर सुनील पासवान, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष दिनेश यादव, मानव सेवा परिवार के किशन अग्रवाल, आशुतोष तिवारी, विहिप के शिवपूजन कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे.
गांडेय. प्रखंड के बाबा केनारीनाथ धाम, बाबा आशुतोष धाम भलपहरी, हरदयाल शिव मंदिर दासडीह, महेशमुंडा, बडकीटांड़, गांडेय, बुधुडीह, अहिल्यापुर, भासपुर-सरौन, सिंहपुर-माथाडीह समेत अन्य शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा.
बेंगाबाद. प्रखंड के खुटरीधाम, नर्मदेश्वर धाम, सोनबाद के नीलकंठेश्वर धाम, खुरचुटा के पांडेश्वर धाम, बड़कीटांड़ शिव मंदिर, महुआर शिव मंदिर समेत अन्य शिव मदिरों में भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा.
चपुआडीह. चपुआडीह, डाकबंगला, झलकडीहा, जेरुवाडीह, मानजोरी, चकरदाहा, अमजो समेत अन्य स्थानों में स्थित शिवालयों में रविवार की सुबह से ही जलार्पण के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. मानजोरी पंचायत के सैकड़ों युवकों नेने जलार्पण के लिए बड़ाकर नदी से जल भरकर पैदल यात्रा कर मानजोरी स्थित शिवालय में जल चढ़ाया.
जमुआ प्रतिनिधि के अनुसार झारखंडधाम स्थित भगवान भोले नाथ मंदिर में श्रावण पूर्णिमा को लेकर अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और पूजा अर्चना के उपरांत जलाभिषेक किया. जलार्पण के लिए महिला व पुरुष श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही. भीड़ को नियंत्रण करने को लेकर बीडीओ बिनोद कुमार कर्मकार, अंचलाधिकारी रामबालक कुमार समेत हीरोडीह पुलिस झारखंडधाम में मौजूद थे. इस दौरान हीरोडीह थाना के ए एसआई राम आशीष सिंह, मंदिर समिति के मनोज पंडा, सुभाष पंडा, नरेश पंडा, ओमप्रकाश सिंह, बसंत कुमार, बिनोद कुमार यादव, अनूप कुमार, महेंद्र कुमार, अशोक कुमार समेत अन्य ने सरानीय योगदान दिया. इधर सावन पूर्णिमा को झारखंडधाम में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो संस्था ने कैंप लगाकर लोगों के बीच शरबत व पानी का वितरण किया. मौके पर संस्था के प्रदेश अध्यक्ष सिकन्दर वर्मा, जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार, प्रखण्ड अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद वर्मा, राजकिशोर वर्मा, दीपक कुमार, जोगेश शर्मा समेत कई सक्रिय रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >