कीचड़यमय हो गयी है तेतरिया-चिरूडीह सड़क

देवरी : देवरी प्रखंड अंतर्गत गुनियाथर पंचायत के तेतरिया से चिरूडीह जानेवाली ग्रामीण सड़क की स्थिति कीचड़मय हो गयी है. ढाई किमी लंबी इस सड़क के कीचड़मय हो जाने से तेतरिया, बाघमारी, रोझा, हड़मातरी, बेलाटांड़, धरपहरी आदि गांव के ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है. ग्रामीण ताहिर अंसारी, मंसूर अंसारी, टेकनारायण यादव, झगरू […]

देवरी : देवरी प्रखंड अंतर्गत गुनियाथर पंचायत के तेतरिया से चिरूडीह जानेवाली ग्रामीण सड़क की स्थिति कीचड़मय हो गयी है. ढाई किमी लंबी इस सड़क के कीचड़मय हो जाने से तेतरिया, बाघमारी, रोझा, हड़मातरी, बेलाटांड़, धरपहरी आदि गांव के ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है. ग्रामीण ताहिर अंसारी, मंसूर अंसारी, टेकनारायण यादव, झगरू यादव, सलीम अंसारी, कयूम अंसारी, राजकिशोर शर्मा, कुद्दूस अंसारी, बसारत अंसारी, धोधो भूला, बलदेव भुला, अब्बु अंसारी आदि ने सड़क में कालीकरण करवाकर सड़क को दुरुस्त करवाने की मांग की है.
इधर, पंचायत की मुखिया उर्मिला देवी का कहना है कि तेतरिया से चिरूडीह तक कच्ची सड़क बरसात में कीचड़मय हो जाती है. परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन से उक्त सड़क को कालीकरण करवाने को लेकर कई बार मांग की गयी, लेकिन अब तक कालीकरण की स्वीकृति नहीं मिल पायी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >