मारपीट व गलत हरकत करने का लगाया आरोप

बेंगाबाद : मवेशी द्वारा फसल चरते देख विरोध करने पर नाबालिग के साथ मारपीट व गलत हरकत करने के प्रयास का एक मामला सामने आया है. हालांकि नाबालिग के शोर मचाने पर उसे छोड़ दिया गया और उसके परिजनों को इसकी सूचना अन्यत्र नहीं देने की धमकी भी दी गयी. मामला गोलगो पंचायत के एक […]

बेंगाबाद : मवेशी द्वारा फसल चरते देख विरोध करने पर नाबालिग के साथ मारपीट व गलत हरकत करने के प्रयास का एक मामला सामने आया है. हालांकि नाबालिग के शोर मचाने पर उसे छोड़ दिया गया और उसके परिजनों को इसकी सूचना अन्यत्र नहीं देने की धमकी भी दी गयी. मामला गोलगो पंचायत के एक गांव है.
मामले को ले नाबालिग ने बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर घटना की जानकारी दी है. आवेदन में कहा है कि सोमवार की दोपहर को वह घर से बाहर अपने बारी की तरफ गयी थी. अपने बारी में लगे फसल को बकरी चरते देख इसका विरोध करते हुए उसे बाहर निकाल रही थी. इस क्रम में गांव के ही डेगन हाजरा, बीड़ा हाजरा, मीना देवी और रीना देवी वहां आयी और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी.
इस दौरान डेगन हाजरा उसका हाथ पकड़ कर गलत मंशा से उसे अपने घर की ओर ले जाने लगा. जब इसका विरोध व हल्ला किया तो उसे छोड़ दिया और उसके परिजनों को इसकी जानकारी नहीं देने की धमकी दी. इधर थाना प्रभारी पृथ्वीसेन दास ने कहा कि रिश्ते में दोनों चाचा-भतीजी हैं और मामला मारपीट का है. कहा कि आवेदन मिला है, मामला दर्ज कर जांच की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >