सरिया के कोयरीडीह गांव में हाथियों के झुंड का उत्पात

हजारीबाग रोड : पीरटांड़ और डुमरी प्रखंड में उत्पात मचाने के बाद 22 हाथियों का झुंड सरिया थाना क्षेत्र के कोयरीडीह पंचायत जा घुसा. सोमवार की देर रात पंचायत के ढबिया, कोल्हरिया, पुरनीडीह, कारीपहरी, खेशकरी आदि गांवों में केला, मकई की फसल तथा धान के बिचड़े को नष्ट कर दिया. कई घरों की चहारदीवारी तोड़ […]

हजारीबाग रोड : पीरटांड़ और डुमरी प्रखंड में उत्पात मचाने के बाद 22 हाथियों का झुंड सरिया थाना क्षेत्र के कोयरीडीह पंचायत जा घुसा. सोमवार की देर रात पंचायत के ढबिया, कोल्हरिया, पुरनीडीह, कारीपहरी, खेशकरी आदि गांवों में केला, मकई की फसल तथा धान के बिचड़े को नष्ट कर दिया.
कई घरों की चहारदीवारी तोड़ दी. ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने लोगों के साथ मिलकर पटाखे फोड़े और मशाल जलाकर हाथियों को जंगल की ओर भगाया. वन परिसर पदाधिकारी रामपूजन सिंह तथा वन क्षेत्र पदाधिकारी पुरुषोत्तम पांडेय ने लोगों से कहा कि हाथियों से छेड़छाड़ न करें. घर में महुआ शराब न रखें, जिससे हाथी आकर्षित हों. हाथियों के गांव में प्रवेश की सूचना मिलने पर पटाखों का प्रयोग करने की सलाह दी. अधिकारियों ने कहा कि हाथियों को जल्द ही भगाया जाएगा.
इसके लिए हाथी भगाने की टीम से संपर्क किया जा रहा है. झुंड ने सुखदेव महतो, मुन्नी महतो, द्वारिका महतो, अर्जून महतो, बलदेव महतो, तेज नारायण महतो, बखोरी महतो, सुरेंद्र मिस्त्री, संजय वर्मा, राजू वर्मा, बासो महतो, परमेश्वर महतो के घरों की दीवारों को व फसलों को क्षति पहुंचायी है. भुक्तभोगियों ने संबंधित अधिकारियों से उचित मुआवजा की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >