गढ़वा: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और पारदर्शी बनाने की दिशा में व्यापक स्तर पर कार्य जारी है. पुनरीक्षण कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है. जिले में गणना प्रपत्रों का वितरण शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है. अब तक 7,45,841 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन और 7,45,684 प्रपत्रों का बीएलओ द्वारा सत्यापन किया जा चुका है.
विधानसभा क्षेत्रवार प्रगति के अनुसार, 80-गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में 3,64,537 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन और 3,64,428 प्रपत्रों का सत्यापन पूरा हो चुका है. वहीं, 81-भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में 3,81,304 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन तथा 3,81,256 प्रपत्रों का सत्यापन किया जा चुका है. इसके अलावा के-5,810, डीएसई-17,279 तथा के-1,15,855 मामलों की पहचान कर नियमानुसार उनका निष्पादन किया जा रहा है. ईआरओ, एईआरओ और सुपरवाइजर लगातार क्षेत्र का निरीक्षण कर पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं.
