विशुनपुरा में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित, बच्चों को नैतिक व राष्ट्रीय मूल्यों का कराया बोध

गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा विशुनपुरा में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित की गई. इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में नैतिक, सामाजिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है.

विशुनपुरा. अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन राज राजेंद्र प्रताप देव उच्च विद्यालय विशुनपुरा में किया गया. परीक्षा में बाल विकास विद्यालय एवं विद्या भारती उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

विद्यार्थियों में संस्कार और संस्कृति की समझ बढ़ाना उद्देश्य

परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ नैतिक एवं सामाजिक मूल्यों का विकास करना है. इसके माध्यम से बच्चों के बौद्धिक विकास, चरित्र निर्माण तथा राष्ट्र के प्रति कर्तव्य और जिम्मेवारी की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जाता है.

शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी : पंकज कुमार

प्रखंड युवा समन्वयक पंकज कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन, सामाजिक सरोकार और राष्ट्रहित की भावना से जोड़ना भी आवश्यक है. भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है.

आयोजन में इनकी रही भूमिका

परीक्षा के सफल संचालन में प्रमोद कुमार, संतोष कुमार और उपेंद्र कुमार गुप्ता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >