गढ़वा में मक्खी मारने के लिए रखी 'जहरीली चीनी' खाने से डेढ़ साल का मासूम गंभीर

Garhwa News: गढ़वा के रंका थाना क्षेत्र के खपड़ों गांव में मक्खियों को मारने के लिए रखी गई जहर मिली चीनी खाने से बच्चे की हालत गंभीर हो गई. हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

गढ़वा से प्रभाष मिश्रा की रिपोर्ट

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र अंतर्गत खपड़ों गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां शनिवार को डेढ़ वर्ष के एक मासूम बच्चे ने अनजाने में जहर मिली चीनी खा ली, जिससे उसकी स्थिति बेहद गंभीर हो गई. बच्चे का नाम मुशर्रफ अंसारी है, जो खपड़ों निवासी इसरार अंसारी का बेटा है. फिलहाल उसका इलाज गढ़वा सदर अस्पताल में चल रहा है.

मक्खी मारने के लिए घर में रखा था कीटनाशक

परिजनों ने बताया कि घर में मक्खियों का आतंक बढ़ने के कारण उन्हें मारने के लिए चीनी में कीटनाशक (जहर) मिलाकर घर के फर्श और कोनों में फेंक दिया गया था. इसी बीच खेलते हुए मुशर्रफ वहां पहुंच गया और उसने गलती से उस जहरीली चीनी को उठा कर खा लिया.चीनी खाने के कुछ ही देर बाद मासूम की तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेसुध होने लगा.

प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर 

आनन-फानन में परिजन उसे लेकर रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  पहुंचे. वहां मौजूद डॉक्टरों ने बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार किया और बेहतर इलाज के लिए तुरंत गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. परिजनों ने बच्चे को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है. बच्चे की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है. इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें: संकट में रांची का HEC: वेतन बकाया और नए वर्क ऑर्डर न मिलने से बिगड़े हालात, बड़े अधिकारियों ने भी छोड़ा साथ

यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट की चेतावनी: सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन न मिली तो रूकेगा नगर विकास सचिव का वेतन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >