भंडरिया. गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र में हत्या के एक पुराने मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में थाना क्षेत्र के बिचका गांव निवासी महावीर सिंह (पिता संपत सिंह), प्रमोद सिंह (पिता स्वर्गीय सुक्कू सिंह) व सुकन सिंह (पिता गोलू सिंह) शामिल हैं. पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी भंडरिया थाना कांड संख्या 12/16 में नामजद थे और लंबे समय से फरार चल रहे थे. गुप्त सूचना के आधार पर की गयी कार्रवाई में तीनों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया गया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
हत्या के मामले में फरार तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
हत्या के मामले में फरार तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
