नहर की जर्जर पुलिया से हो रहा है आवागमन प्रभावित

मंडरा गांव स्थित भीम बराज बायीं नहर का पुलिया वर्षों से जर्जर स्थिति में है.

कांडी. मंडरा गांव स्थित भीम बराज बायीं नहर का पुलिया वर्षों से जर्जर स्थिति में है. पुलिया के साइड पिलर में दरारें आ चुकी हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है. यह पुल मोहम्मदगंज-भंडरिया भीम बराज से निकली बायीं नहर के जीरो मीटर से लगभग तीन किलोमीटर की दूरी पर मंडरा गाँव में पड़ता है. ग्रामीणों ने कई बार सड़क एवं नहर निर्माण विभाग से इसकी मरम्मत की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. अनूप कुमार, किस्मतिया देवी, बचनी देवी, गोल्डन कुमार, प्रकाश कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि विभागीय उदासीनता के कारण पुलिया की स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है. हाल ही में एक वाहन दुर्घटना भी हुई, जिसे जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया. इस मार्ग से चचेरिया, मंडरा, शिवपुर, बहेरा सहित कई गाँवों के लोग आवागमन करते हैं. यह सड़क ग्रामीणों के लिए जीवनरेखा मानी जाती है. ग्रामीणों का कहना है कि विभाग पुलिया के ध्वस्त होने का इंतजार कर रहा है. यदि यह पुल टूट गया तो कई गांवों का संपर्क बाधित हो जायेगा और लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ेगी. पुलिया जर्जर है तो उसका निर्माण कराया जायेगा इस विषय में पूछे जाने पर इरिगेशन विभाग पलामू के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि नहर का निर्माण केंद्र सरकार के जल संसाधन विभाग से हो रहा है. वे यह पता करेंगे कि पुल निर्माण की जिम्मेदारी निर्माण कम्पनी वेवकौश की है या नहीं. उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि पुलिया जर्जर है तो उसका निर्माण कराया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >