पांच साल से बंद उप स्वास्थ्य केंद्र, ग्रामीणों ने जल्द चालू कराने की मांग की

रमकंडा के हरहे पंचायत में 5 साल से उप स्वास्थ्य केंद्र बनकर तैयार है, लेकिन अब तक चालू नहीं हुआ है. ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव से परेशान हैं और इसे जल्द शुरू करने की मांग कर रहे हैं.

रमकंडा (गढ़वा). रमकंडा प्रखंड अंतर्गत हरहे पंचायत भवन के समीप करीब पांच वर्ष पूर्व बनकर तैयार हुआ उप स्वास्थ्य केंद्र अब तक चालू नहीं हो सका है. स्वास्थ्य केंद्र शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है. ग्रामीणों ने मुखिया श्रवण प्रसाद कमलापुरी के नेतृत्व में गढ़वा के सिविल सर्जन को आवेदन देकर उप स्वास्थ्य केंद्र को शीघ्र चालू कराने की मांग की है.

आवेदन में ग्रामीणों ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र का भवन बने करीब पांच वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अब तक इसका उद्घाटन कर स्वास्थ्य सेवाएं शुरू नहीं की गयी हैं. इसके कारण आसपास के ग्रामीणों को इलाज के लिए दूर स्थित स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों का रुख करना पड़ता है. इससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

ग्रामीणों का कहना है कि उप स्वास्थ्य केंद्र के चालू होने से हरहे पंचायत सहित आसपास के गांवों के लोगों को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी. इससे छोटी-मोटी बीमारियों के इलाज के लिए ग्रामीणों को दूर नहीं जाना पड़ेगा.

मुखिया श्रवण प्रसाद कमलापुरी समेत ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मामले में पहल करते हुए करीब पांच वर्ष से बंद पड़े उप स्वास्थ्य केंद्र को जल्द चालू कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >