नदी में डूबने से छात्र की मौत

नदी में डूबने से छात्र की मौत

केतार. केतार प्रखंड क्षेत्र के बीजडीह गांव निवासी उमेश राम के 12 वर्षीय पुत्र कल्लु कुमार की नदी में डूबने से मौत हो गयी. कल्लु उत्क्रमित मद्य विद्यालय बीजडीह का छात्र था. जानकारी के अनुसार, वह शनिवार को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिला के कोन गांव में अपनी रिश्तेदारी में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था. वहां वह रविवार को नदी में स्नान करने के लिए गया था. इसी दौरान गहरे पाने में जाने से वह डूब गया. घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने उसे पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >