कांडी.
कांडी जमा दो उच्च विद्यालय के परीक्षा सेंटर पर 490 विद्यार्थियों ने मैट्रिक की परीक्षा लिखी जबकि एक अनुपस्थित रहा. इसी सेंटर पर इंटरमीडिएट के लिए 276 विद्यार्थियों ने परीक्षा लिखी. इस परीक्षा केंद्र पर कई बाहरी लड़कों को अपने दोस्तों व अन्य परीक्षार्थियों को पर्चा फेंककर कदाचार कराते देखा गया. यह घटना यहां चर्चा का विषय है. परीक्षा केंद्र के पिछले हिस्से में ऐसे कई लड़के अवांछित गतिविधियों में लिप्त पाये गये.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
