गढ़वा: रील बनाने को लेकर दो गोतनी ने की मारपीट,सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

मोबाइल पर रील बनाने की आदत दो गोतनों के बीच झगड़े का कारण बन गई। इस मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गढ़वा. डंडा थाना क्षेत्र के निमिया गांव में मोबाइल से रील बनाने को लेकर दो गोतनी के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल महिला की पहचान निमिया गांव निवासी रवि चौधरी की पत्नी रमला देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

रील बनाने को लेकर शुरू हुआ विवाद

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रमला देवी मोबाइल पर रील बनाती हैं और कई रील बनाकर पोस्ट भी कर चुकी हैं. लेकिन उनकी छोटी गोतनी सीमा देवी को रील बनाना पसंद नहीं है. सीमा देवी ने रमला देवी को रील बनाने से मना किया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गयी.

कहासुनी के बाद मारपीट

बताया गया कि कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और छोटी गोतनी सीमा देवी ने रमला देवी के साथ मारपीट कर दी. मारपीट में रमला देवी गंभीर रूप से घायल हो गयीं. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया.

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है. परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >