हल्की बारिश में तालाब बन जाती है सड़क, गढ़वा के टावर मोहल्ले में जलजमाव से लोग परेशान

गढ़वा नगर परिषद के वार्ड 11 में जल निकासी न होने से सहिजना की सड़कें तालाब बन गई हैं। स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

गढ़वा: गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 के सहिजना स्थित टावर मोहल्ले में जलजमाव की समस्या लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गयी है. हल्की बारिश के बाद ही मोहल्ले की सड़कें पानी से भर जाती हैं और तालाब का रूप ले लेती हैं. सड़क पर पानी जमा रहने के कारण लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.

स्थानीय लोगों के अनुसार, टावर मोहल्ले में लंबे समय से जलजमाव की समस्या बनी हुई है. बारिश के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है. लोगों को मजबूरी में पानी से होकर अपने घरों तक पहुंचना पड़ता है. सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को उठानी पड़ती है.

नगर परिषद की कार्यशैली पर उठाये सवाल

मोहल्ले के निवासी सेवानिवृत्त सैनिक जितेंद्र सिंह ने जलजमाव की समस्या को लेकर नगर परिषद की कार्यशैली पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि वार्ड 11 के टावर मोहल्ले की स्थिति किसी से छिपी नहीं है. सड़क पर लगातार पानी जमा रहने से लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है.

उन्होंने कहा कि सड़क तो है, लेकिन लोगों को तालाब पार कर घर पहुंचने जैसी स्थिति का सामना करना पड़ता है. उन्होंने आरोप लगाया कि समस्या के समाधान के लिए अब तक प्रभावी पहल नहीं की गयी है.

नगर प्रबंधन को कराया गया अवगत

वार्ड पार्षद सत्यवती देवी ने कहा कि जलजमाव की समस्या को लेकर उन्होंने नगर प्रबंधन को अवगत कराया है. उन्होंने बोर्ड की बैठक में भी इस मुद्दे को रखा है. उन्हें आश्वासन मिला है कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जायेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >