प्रभारी प्राचार्य ने छात्रों को पीटा, अभिभावकों में आक्रोश

प्रभारी प्राचार्य ने छात्रों को पीटा, अभिभावकों में आक्रोश

मझिआंव. प्रखंड क्षेत्र के पुरहे गांव स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सत्येंद्र कुमार सिंह पर बच्चों को मारपीट करने का आरोप अभिभावकों ने लगाया है. इसे लेकर अभिभावक एवं ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर में हंगामा किया. जानकारी मिलने पर शिक्षा विभाग के डीएससी अनुराग मिंज एवं सीओ प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ विद्यालय पहुंचे. इसके बाद अधिकारियों ने विद्यालय कार्यालय कक्ष में बैठकर प्रधानाध्यापक सत्येंद्र कुमार सिंह व अन्य लोगों से मामले की जानकारी ली. प्रभारी प्रधानाध्यापक ने अधिकारियों के समक्ष अपनी गलती स्वीकारते हुए कहा कि बच्चों को दो-तीन थप्पड़ लगाये थे. इधर चौथी कक्षा के छात्र आनंद कुमार ठाकुर के पिता रघुनाथ ठाकुर व इसी वर्ग के छात्र सीता राम यादव के पिता वीरेंद्र यादव ने बताया कि उनके बच्चों को सहायक शिक्षक सह प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बेरहमी से पिटा है. इन्हें दंडित करते हुए यहां से तत्काल स्थानांतरण करने की मांग अधिकारियों से की. ग्रामीणों की उग्रता को देखते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक सत्येंद्र कुमार सिंह को अपनी सुरक्षा में लेकर मझिआंव बीआरसी कार्यालय पहुंचे. वहां भी प्रधानाध्यापक से पूछताछ की गयी. दोनों पीड़ीत छात्रों को मझिआंव सीएचसी स्वास्थ्य केंद्र में लाकर उपचार कराया गया. गौरतलब है कि विद्यालय में कुल 451 बच्चे नामांकित हैं. केवल चार शिक्षकों पर इन्हें पढ़ाने की जिम्मेवारी है. शिक्षा विभाग के अधिकारी ने कहा कि विद्यालय की विधि व्यवस्था दुरुस्त करायी जायेगी. बच्चों ने सामान बाहर फेंका था : इस संबंध में प्रभारी प्रधानाध्यापक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय के पीछे सटे पुआल की ढेर में कुछ विद्यालय के सामग्री किसी बच्चे ने फेंक दी थी. बच्चों से जानकारी मिलने पर वह वहां गये. इसके बाद विद्यालय के कुछ छात्रों से पूछताछ की. उन बच्चों ने आरोपी छात्र का नाम बताया. इसके बाद दो-तीन थप्पड़ लगाकर सामग्रियों को विद्यालय में वापस लाने को कहा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >