सुश्रुत सेवा संस्थान में 20 रु में होगा मरीजों का इलाज

सुश्रुत सेवा संस्थान में 20 रु में होगा मरीजों का इलाज

गढ़वा. गढ़वा के कनहर भवन के समीप रविवार सुश्रुत सेवा संस्थान का लोकार्पण किया गया. संस्थान के मुख्य संरक्षक व वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एम यासिन अंसारी ने कहा कि लोग छोटी बीमारियों के बाद केमिस्ट के पास जाकर दवा खरीद लेते हैं. लेकिन सुश्रुत सेवा संस्थान में सिर्फ 20 रुपये में रजिस्ट्रेशन शुल्क देकर शहर के नामीगिरामी चिकित्सकों को ओपीडी में दिखा सकते हैं. इससे लोग स्वत: मेडिसिन के सेवन से होने वाले नुकसान से बच सकेंगे. संस्थान के कोर्डिनेटर अमरेश कुमार ने बताया कि फिलवक्त ओपीडी सुबह छह से सात बजे तथा शाम को भी छह से सात बजे तक चलेगा. मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही ओपीडी के समय में विस्तार किया जायेगा. मार्गदर्शक मंडल में शामिल चिकित्सक : इस संस्थान के मागदर्शक मंडल में सर्जन डॉ अमित कुमार, डॉ आरएस सिंह एवं डॉ दीपक सिन्हा हैं. जबकि संस्थान में सहयोग देने के लिए डॉ.टी पीयूष, डॉ शमशेर सिंह, डॉ कुमार प्रशांत प्रमोद, डॉ राकेश कुमार तरूण, डॉ मकबूल अंसारी, डॉ असजद अंसारी, डॉ पी.कश्मूर, डॉ रवि कुमार, महिला चिकित्सक डॉ पंपा विश्वास, डॉ नीलम, दंत चिकित्सक डॉ रमेश गुप्ता, डॉ स्नेहलता राज व डॉ निकहत परवीन ने सहमति दी है. उन्होंने जिले के अन्य चिकित्सकों से भी सहयोग के लिए आगे आने की अपील की है ताकि जिले के मरीजों का अत्यंत कम शुल्क में इलाज हो सक. उन्होंने बताया कि संस्थान में आनेवाले समय में जांच व दवा भी सस्ते दरों पर उपलब्ध कराने की तैयारी है. उपस्थित लोग : कार्यक्रम में सह संरक्षक सेवानिवृत सिविल सर्जन डॉ एनके रजक, डॉ जेपी सिंह, डॉ रागिनी अग्रवाल, डॉ दीपक सिन्हा, डॉ अशोक कुमार, सर्जन डॉ राकेश कुमार तरूण, डॉ असजद अंसारी, यूरोलाजिस्ट डॉ विकास कुमार, आरएसएस के जिला प्रचारक वासुकिजी, झामुमो नेता तनवीर आलम, विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, डॉ जीतेंद्र कुमार, बनारसी मिश्र, राम प्रवेश राम, शंभू चंद्रवंशी, प्रदीप तिवारी व अमरनाथ कुमार आदि उपस्थित थे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >