नीलांबर-पीतांबर फाइटर्स की टीम बनी चैंपियन

नीलांबर-पीतांबर फाइटर्स की टीम बनी चैंपियन

प्रतिनिधि, गढ़वा गढ़वा गोविंद प्लस टू विद्यालय के मैदान में आयोजित चार दिवसीय झारखंड कबड्डी प्रीमियर लीग का समापन सोमवार को हुआ. प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मुकाबला नीलांबर-पीतांबर फाइटर्स व कार्तिक उरांव राइनोज के बीच खेला गया. रोमांचक फाइनल मुकाबले में नीलांबर-पीतांबर फाइटर्स की टीम ने 47-39 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया. समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कबड्डी संघ के सचिव एउसि रेड्डीव गढ़वा उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा मौजूद थे. जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष दौलत कुमार सोनी, झारखंड कबड्डी संघ के सचिव संजय झा, स्टेट रेफरी हरीश कुमार, स्टेट टेक्नीशियन उमेश दास, झारखंड कबड्डी प्रीमियर लीग के अध्यक्ष तपन कुमार रावत, अंतरराष्ट्रीय रेफरी तिलक राम साहू मौजूद थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने की. कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय रेफरी सनी सिंह, समीर सिंह, अमित हेंब्रम, मनोज शर्मा, दीपक तिवारी, जगदेव, गोपी किशन हेंब्रम, जियालाल पासवान, शिवसागर, अनिल कुशवाहा एवं विजय ठाकुर ने महत्वपूर्ण योगदान दिया. इस मौके पर आयोजन समिति के शंकर प्रताप विश्वकर्मा, पीयूष तिवारी, कबड्डी संघ के स्टेट सेक्रेटरी रोहित कुमार शर्मा, गढ़वा कबड्डी संघ के अध्यक्ष रमाशंकर सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रतियोगिता से चिह्नित किये गये हैं कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी

राष्ट्रीय कबड्डी संघ के सचिव एउसि रेड्डी ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में कबड्डी प्रीमियर लीग जैसे आयोजन किये जा रहे हैं, इसका मुख्य उद्देश्य प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में भी कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को चिह्नित किया गया है, उन्हें आगे राज्यस्तरीय टीम के लिए तैयार किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >