नया यूजीसी बिल सवर्ण समाज के लिए काला कानूनः इंद्रजीत पाठक

नया यूजीसी बिल सवर्ण समाज के लिए काला कानूनः इंद्रजीत पाठक

यूजीसी बिल के विरोध में जन आक्रोश रैली व सभा की प्रतिनिधि, भवनाथपुर केतार प्रखंड के भगवान घाटी के समीप रविवार को यूजीसी बिल के विरोध में सवर्ण समाज के बैनर तले जन आक्रोश सभा का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कार्यक्रम की अध्यक्षता इंद्रजीत पाठक ने की, जबकि संचालन विनोद सिंह ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत राजघाटी के चार मुहान से हुई, जहां से सवर्ण समाज के सैकड़ों युवाओं ने बाइक रैली निकाली. रैली के दौरान लोगों ने यूजीसी बिल वापस लो के नारे लगाये. रैली राजघाटी से केतार बाजार होते हुए कर्पूरी गेट और कोल मोड़ व भगवान घाटी तक गयी. भगवान घाटी पहुंचने के बाद यह रैली जन आक्रोश सभा में तब्दील हो गयी, जहां वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये. सभा को संबोधित करते हुए इंद्रजीत पाठक ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया यूजीसी बिल सवर्ण समाज के लिए एक काला कानून है. उन्होंने कहा कि इस बिल से सवर्ण समाज के बच्चों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, जिसे समाज किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगा. वक्ताओं ने कहा कि सवर्ण समाज अपने अधिकारों और भविष्य की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठा रहा है. समाज किसी भी राजनीतिक दल या नेता का व्यक्तिगत विरोध नहीं कर रहा है, बल्कि समाज के साथ हो रहे अन्याय और भेदभाव के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहा है. जन आक्रोश रैली और सभा में नंदलाल पाठक, आशुतोष शरण सिंह, विनोदानंद पाठक, पंकज चौबे, विनोद सिंह, गोपाल पाठक, राजू सिंह, ब्रजेश सिंह, दिव्यम शुक्ल, सूर्यनाथ सिंह, श्रीराम सिंह, संतन तिवारी, अनुज पाठक, अजय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, बिट्टू सिंह, सुरेंद्र सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे. कार्यक्रम के अंत में समाज के लोगों ने एकजुट होकर यूजीसी बिल का विरोध जारी रखने और इसे वापस लेने तक आंदोलन चलाने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >