गरीबी में भी नहीं हारी मां की ममता: बेटे की सांसें बचाने के लिए आंचल फैलाकर मांग रही मदद

झारखंड के भवनाथपुर में एक गरीब मां अपने बीमार बेटे के इलाज के लिए मदद की गुहार लगा रही है। पति लकवाग्रस्त है और परिवार के पास दवा के पैसे भी नहीं हैं।

विजय सिंह की रिपोर्ट

भवनाथपुर , गढ़वा. गरीबी और मजबूरी के बीच भी मां की ममता अपने बेटे को बचाने के लिए हर मुश्किल से लड़ रही है. सोमवार को भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में ऐसा ही मार्मिक दृश्य देखने को मिला. केतार प्रखंड के पाचाडुमर गांव निवासी फुलेश्वरी देवी अपने 30 वर्षीय बेटे अनिल ठाकुर का इलाज कराने पहुंची थीं. अनिल पिछले दो महीने से सांस की गंभीर बीमारी से जूझ रहा है.

पति लकवे के कारण बिस्तर पर

डॉक्टर ने जांच के बाद दवाएं लिखीं, लेकिन फुलेश्वरी के पास दवा खरीदने तक के पैसे नहीं थे. यहां तक कि 15 किलोमीटर दूर घर लौटने का किराया भी उनके पास नहीं था. फुलेश्वरी देवी ने बताया कि उनके पति लक्ष्मण ठाकुर लंबे समय से लकवे के कारण बिस्तर पर हैं. परिवार के पास मिट्टी के झोपड़ीनुमा घर के अलावा जमीन भी नहीं है. पति के इलाज में जमा पूंजी खत्म हो चुकी है. बेटे की बीमारी बढ़ने के बाद वह पिछले दो महीने से गांव और समाज के लोगों से मदद मांगकर इलाज करा रही हैं.

ये भी पढ़ें: गढ़वा: अंधविश्वास बना घरेलू हिंसा की वजह, बच्चे की मौत का दोष पत्नी पर मढ़कर पति ने बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर

ब्याज पर पैसे लेकर बेटे का इलाज

अब तक करीब 20 हजार रुपये चंदे से जुटाकर और 10 हजार रुपये भारी ब्याज पर लेकर बेटे के इलाज में खर्च कर चुकी हैं. सोमवार को सीएचसी पहुंचने के बाद दवा खरीदने के लिए पैसे नहीं होने पर मां-बेटे की परेशानी देखकर स्थानीय बजरंग मेडिकल संचालक ने मानवता का परिचय देते हुए आवश्यक दवाएं नि:शुल्क उपलब्ध करायीं.

इलाज के लिए बड़े चिकित्सा संस्थान में भेजने की मांग

वहीं अस्पताल परिसर में मौजूद एक व्यक्ति ने फुलेश्वरी को घर लौटने के लिए किराये के पैसे दिये. इसके बाद वह बेटे को लेकर घर लौट सकीं. स्थानीय लोगों और बुद्धिजीवियों ने जिला प्रशासन से परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरकारी सहायता उपलब्ध कराने तथा अनिल को बेहतर इलाज के लिए बड़े चिकित्सा संस्थान में भेजने की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >