सहेली, रिश्तेदारों व सोशल मीडिया के माध्यम में प्रेम प्रसंग में फंसी थी नाबालिक लड़कियां

सहेली, रिश्तेदारों व सोशल मीडिया के माध्यम में प्रेम प्रसंग में फंसी थी नाबालिक लड़कियां

पीयूष तिवारी, गढ़वा गढ़वा में बीते छह अप्रैल में एसडीओ संजय कुमार के नेतृत्व में चार होटलों में छापेमारी की गयी थी. इस छापेमारी में 14 जोड़ों को पकड़ा गया था, जिनम तीन नाबालिग लड़कियां व एक नबालिग लड़का शामिल था. पुलिस ने हाल ही में सीडब्ल्यूसी (बाल कल्याण समिति) के समक्ष इन सभी नाबालिग लड़कियों का बयान दर्ज किया और उसे अग्रेतर कारवाई के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है. नाबालिगों द्वारा दिये गये बयान चौकाने वाले हैं. नाबालिगों के बयान के अनुसार, उन्हें सहेली, रिश्तेदारों व सोशल मीडिया के माध्यम से लड़कों से प्यार हुआ और वे उनके साथ होटल पहुंच गये. इसी दौरान छापेमारी में पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया. नौवीं की छात्रा को इंस्टाग्राम में हुआ प्यार, प्रेमी संग पहुंची थी होटल छापेमारी के दौरान जो लड़कियां होटलों में पकड़ी गयी थीं, उनमें से सोनपुरवा के होटल एसएनसी में एक 14 साल की नौवीं की छात्रा भी थी. उसके साथ एक 16 साल का लड़का भी पकड़ा गया था, जो गढ़वा शहर के ही प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार का है. पुलिस के समक्ष दिये बयान में छात्रा ने बताया कि इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी उक्त लड़के से दोस्ती हुई थी. इसके बाद उस लड़के ने उसे मिलने के लिए बुलाया और वह स्कूल जाने का बहाना बनाकर सुबह सात बजे ही एसएनसी होटल चली गयी. वहां उक्त लड़के एक परिचित ने कमरा बुक करा रखा था. इसी दौरान वह छापेमारी में पकड़ी गयी. प्रैक्टिकल का बहाना बनाकर घर से निकलकर होटल पहुंची थी किशोरी मेराल के एक गांव की रहनेवाले 17 साल की नाबालिग, जो 12वीं में पढ़ाई करती है ने अपने बयान में कहा है कि वह तीन साल पहले (जब वह 14 साल की थी) शादी समारोह में एक 23 साल के लड़के से मिली थी. इसके बाद दोनों की दोस्ती हुई और दोनों को प्रेम हो गया. उसके प्रेमी की शादी होनेवाली थी. शादी के पूर्व वह अपने प्रेमी से मिलने के लिए छह अप्रैल 2026 को प्रैक्टिकल परीक्षा का बहना बनाकर मेराल से गढ़वा आयी थी और यहां से वह पहले से तय अनुसार आरडीएस होटल चली गयी. यहां उसके प्रेमी ने 1200 रूपये में रूम बुक किया था. वे दोनो पांच घंटे तक साथ रहे और जब घर जाने ही वाले थे, लेकिन इसी दौरान छापेमारी हुई और वे पकड़े गये. इस मामले के आरोपी लड़का फिलहाल जेल में है. मौसी के घर जाने की बात कहकर सोनभद्र से गढ़वा आयी थी नाबालिग रेणुकूट उत्तरप्रदेश की रहनेवाली एक 17 साल की नाबालिग ने बताया कि उसकी एक रिश्तेदार की बरवाडीह में रहती है. उसके रिश्तेदार की शादी हो चुकी थी. नाबालिग ने बताया कि उसने अपने रिश्तेदार ने उसकी दोस्ती एक बालिग लड़के रूपेश (जो बाद में फैजुल रहमान निकला) से अक्टूबर 2025 में फोन पर बात कराकर करायी थी. नाबालिग ने बताया कि वह अक्सर रूपेश से मिलती थी. उसने बताया कि रूपेश उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया करता था, जिसके एवज में पैसे दिया करता था. छह अप्रैल को वह उक्त लड़के के बुलाने पर सोनभद्र से अपनी मौसी के घर जाने की बात कहकर होटल तिवारी इन गयी हुई थी. जहां छापेमारी के दौरान उसे पकड़ लिया गया, जबकि रूपेश उर्फ फैजुल कमरे की खिड़की से कूदकर फरार हो गया. सभी आरोपियों की जमानत याचिका रद्द पुलिस ने छापेेमारी के बाद इस मामले में अन्य धाराओं के साथ-साथ पॉक्सो व एससी-एसटी की धारा भी जोड़ी है. इस मामले में कारा में बंद सोरख पासवान, मनोज कुमार, अफरीदी आलम, धमेंद्र कुमार, विकास कुमार राम, आशुतोष कुमार व फरार नामजद अभियुक्त पूनमचंद कांस्यकार (होटल आरडीएस) और इंदू चौबे (होटल एसएनसी) ने जमानत याचिका दायर की थी, जिसे रद्द कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >