पशुपालकों को दुधारू गायें दी गयी

पशुपालकों को दुधारू गायें दी गयी

गव्य विकास विभाग की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गढ़वा आगमन पर गुरुवार को पेशका में कार्यक्रम स्थल पर पशु मेला का आयोजन किया गया. इसमें दुधारू गाय का वितरण किया गया. इस मेले में गढ़वा एवं पलामू जिले के 10 पशुपालकों के बीच दुधारू गाय का वितरण किया गया. लाभुक बरिगावां की उर्मिला देवी, मुरमा खुर्द की सविता देवी, सावित्री देवी, ज्ञानती देवी, शारदा देवी, गढ़वा के कुंडी निवासी दुलार बीबी, तबस्सुम बीबी, लालगढ़ निवासी ललिता देवी, सुशीला देवी और मंजू देवी के नाम शामिल है. उपस्थित लोग : मौके पर गढ़वा जिला के गव्य विकास पदाधिकारी गिरिश कुमार, पलामू जिला के गव्य विकास पदाधिकारी सुरेश कुमार तथा गाय आपूर्तिकर्ता शाह आलम खान व सद्दाम आलम खान सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >