मैट्रिक का रजिस्ट्रेशन कराने घर से निकली लड़की, सुंडीपुर से पहुंच गई हजारीबाग

मैट्रिक रजिस्ट्रेशन के बहाने घर से निकली एक छात्रा अकेले ही प्रेमी से मिलने हजारीबाग के टंडवा पहुंच गई। परिजनों ने मोबाइल लोकेशन की मदद से उसे प्रेमी संग पकड़ा।

गढ़वा: घर से मैट्रिक का रजिस्ट्रेशन कराने निकली छात्रा अकेले गाड़ी पकड़ कर हजारीबाग जिला के टंडवा पहुंच गई. जहां उसका प्रेमी काम करता है. लड़की के स्कूल से वापस नहीं आने पर परिजनों ने पता लगाना शुरू किया. लेकिन कुछ पता नहीं चला. अंत में गांव वालों ने मोबाइल के लोकेशन के आधार पर उसका पीछा करने का निर्णय लिया. यह मामला कांडी थाना क्षेत्र के सुंडीपुर गांव का है.लड़का और लड़की इसी गांव के रहने वाले हैं.

मुखिया प्रतिनिधि नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में चार व्यक्ति अपनी गाड़ी से मोबाइल लोकेशन के आधार पर गुरुवार को शाम के 6 बजे सुंडीपुर से निकले.वे टंडवा पहुंचकर थाना में संपर्क करने का प्रयास किया. फिर मोबाइल लोकेशन के आधार पर जिस कमरे में लड़का-लड़की व अन्य लोग सो रहे थे, वहां पहुंचकर उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया.

रात में ही वहां से वापस लेकर सुंडीपुर लौटे.इस मामले की सूचना लड़की पक्ष ने कांडी थाना को दिया. पुलिस आकर आलोक चौधरी पिता घूरा चौधरी निवासी सुंडीपुर को लड़की के साथ थाना ले गई. जहां लड़की के परिजनों के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई.सूचक ने कहा है कि आलोक चौधरी ने बहला-फुसलाकर उसकी नाबालिग लड़की को भगा ले गया था एवं जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया.

दो महीना पहले भी उसने इसी तरह की घटना को अंजाम दिया था. गार्जियन ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार इन लोगों का प्रेम प्रसंग 3 वर्षों से चल रहा था. कांडी थाना कांड संख्या 78/26 के तहत यह मामला दर्ज किया गया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >