स्वीकृत बल से अधिक पदस्थापन व वित्तीय अनियमितता रोकने को लेकर समाहरणालय का आदेश प्रतिनिधि गढ़वा समाहरणालय गढ़वा (जिला स्थापना शाखा) ने जिले के विभिन्न अंचल एवं प्रखंड कार्यालयों में कार्यरत प्रधान लिपिक, उच्चवर्गीय लिपिक एवं निम्नवर्गीय लिपिकों का बड़े पैमाने पर स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया है. यह कार्रवाई जिला स्थापना समिति की 19.मई को हुई बैठक के निर्णय के आलोक में की गई है.प्रशासनिक समीक्षा में पाया गया कि कई कार्यालयों में स्वीकृत बल से अधिक कर्मियों की पदस्थापना की गई थी, जिससे वेतन भुगतान एवं वित्तीय व्यवस्था में कठिनाई उत्पन्न हो रही थी.कोषागार पदाधिकारी द्वारा भी स्पष्ट किया गया कि किसी भी कार्यालय में कर्मियों की तैनाती केवल स्वीकृत एवं चिन्हित पदों के अनुरूप ही होनी चाहिए. तीन वर्ष से अधिक एक स्थान पर तैनात कर्मियों का भी हुआ तबादला झारखंड के मुख्य सचिव के वित्त विभागीय पत्रांक के आलोक में यह निर्देश दिया गया था कि तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही स्थान पर पदस्थापित लिपिकों का अनिवार्य रूप से स्थानांतरण किया जाये, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और वित्तीय अनियमितताओं पर रोक लग सके.आदेश के अनुसार गढ़वा जिले के अंचल कार्यालय रमना, कांडि, डंडई, रंका, धुरकी, मझिआंव, भवनाथपुर, बड़गड़ सहित विभिन्न प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में पदस्थ लिपिकों का स्थानांतरण किया गया है.संबंधित कर्मियों को तत्काल प्रभाव से नए कार्यालयों में योगदान देने का निर्देश दिया गया है.सभी स्थानांतरित कर्मियों को आदेश दिया गया है कि वे बिना विलंब अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान सुनिश्चित करें और कार्यभार ग्रहण करें. स्थानांतरण सूची (लिपिकों का नाम एवं नया पदस्थापन जिनका तबादला हुआ उनमें प्रशांत कुमार पाण्डेय प्रधान लिपिक अंचल कार्यालय, रमना अंचल कार्यालय, डंडई अजीत कुमार प्रधान लिपिक प्रखंड कार्यालय, सगमा से प्रखंड कार्यालय, भंडरिया,रविरंजन कुमार लिपिक प्रखंड कार्यालय सगमा से प्रखंड कार्यालय खरौंधी,चोन्हास एक्का प्रधान लिपिक प्रखंड कार्यालय, सगमा से प्रखंड कार्यालय केतार, बीरेन्द्र कुमार माझी प्रधान लिपिक अंचल कार्यालय, कांडी से अंचल कार्यालय डंडा, नितेश कुमार सिन्हा उच्चवर्गीय लिपिक अनुमंडल कार्यालय श्री बंशीधरनगर अनुमंडल कार्यालय से सदर गढ़वा, जितेन्द्र कुमार पाण्डेय निम्नवर्गीय लिपिक अंचल कार्यालय, गढ़वा अंचल से भवनाथपुर,वेद प्रकाश उच्चवर्गीय लिपिक प्रखंड कार्यालय नगर उंटारी से सगमा,मो फैयाज खां उच्चवर्गीय लिपिक प्रखंड कार्यालय धुरकी से रंका,शैलेश कुमार प्रखंड कार्यालय मझिआंव से नगर उंटारी,जितेन्द्र कुमार सिंह मझिआंव से सगमा,राहुल कुमार मझिआंव से धुरकी, प्रेम शंकर पाठक मझिआंव से डंडई, संजय कुमार पांडेय रमकंडा से बिशुनपुरा,आलोक कुमार रमना से सगमा नरेन्द्र कुमार बरडीहा से गढ़वा,संदीप कुमार सिंह सदर गढ़वा से श्री बंशीधरनगर, राजन द्विवेदी गढ़वा प्रखंड कार्यालय से सगमा,उदय कुमार रवि धुरकी से मझिआंव,अरुण कुमार रंका से भंडरिया,गौरव कुमार पाण्डेय रंका से रमकंडा / प्रतिनियुक्त डीसीएलआर कार्यालय रंका, राहुल कुमार डंडई से मझिआंव,आदर्श टोप्पो रमना से मझिआंव, अमल कुमार सिंह रमना से केतार,मो राशिद जमाल सगमा से बिशुनपुरा तथा सुजीत महतो बड़गड़ से धुरकी के नाम शामिल है.
गढ़वा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, तीन वर्ष से जमे 26 लिपिकों का तबादला
समाहरणालय गढ़वा (जिला स्थापना शाखा) ने जिले के विभिन्न अंचल एवं प्रखंड कार्यालयों में कार्यरत प्रधान लिपिक, उच्चवर्गीय लिपिक एवं निम्नवर्गीय लिपिकों का बड़े पैमाने पर स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया है.
