मझिआंव में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, होटल ध्वस्त

मझिआंव में सड़क जाम और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अवैध रूप से बने होटल को ध्वस्त किया गया और दुकानदारों को चेतावनी दी गई।

गढ़वा. मझिआंव बाजार क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण के कारण हो रहे सड़क जाम और दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन ने बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार के निर्देश पर मझिआंव बाजार पथ में यह कार्रवाई की गयी.

सड़क व नाली पर कब्जा नहीं करने की हिदायत

नगर प्रबंधक जितेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी में मुख्य सड़क के दोनों ओर नाली और सड़क पर किये गये अतिक्रमण को हटाया गया. इस दौरान दुकानदारों और ठेला व्यवसायियों को सड़क व नाली पर कब्जा नहीं करने की हिदायत दी गयी. नगर प्रबंधक ने बताया कि बाजार समिति परिसर में झोपड़ी बनाकर अवैध रूप से संचालित एक होटल को स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद ध्वस्त कर दिया गया.

ये भी पढ़ें: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, तीन माह पहले हुई थी शादी

दोबारा कब्जा करने पर लगेगा जुर्माना

उन्होंने कहा कि फिलहाल दुकानदारों से अपील की गयी है कि वे नाली पर से अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लें, ताकि नालियों और सीवर की सफाई का कार्य बेहतर तरीके से किया जा सके. उन्होंने चेतावनी दी कि इसके बाद भी यदि किसी दुकानदार द्वारा दोबारा अतिक्रमण किया गया तो आर्थिक दंड लगाया जायेगा. साथ ही जेसीबी मशीन की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जायेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >