सदर अस्पताल का मुख्य द्वार जलमग्न

सदर अस्पताल का मुख्य द्वार जलमग्न

सदर अस्पताल के पूरे कैंपस शनिवार रात से हो रही बारिश से जलमग्न हो गया. इससे मरीज को आने-जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा. रविवार को भी दिन भर की बारिश में सदर अस्पताल के दोनों मेन गेट पानी भरने से जाम हो गया. लोगों को गंदे पानी मे घुसकर आनाजाना करना पड़ा. इधर डायलिसिस केंद्र भी जलमग्न हो गया. लोगों ने बताया कि सदर अस्पताल के आसपास के दुकानदारों ने अतिक्रमण कर नगर परिषद की नाली जाम कर दी है. इससे मेन गेट का पानी निकलने में परेशानी हो रही है. दुकानदारों ने मिट्टी भर कर अपनी दुकान ऊंची करने के चक्कर में नाली में भी मिट्टी भर दी है. इससे सड़क का पानी भी नाली से होकर पास नहीं कर पा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >