गढ़वा. लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत शुक्रवार को जिला साक्षरता समिति के तत्वावधान में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया. इसमें काफी संख्या में साक्षरता कर्मी शामिल हुए. प्रभात फेरी की शुरुआत नोडल पदाधिकारी प्रवेश कुशवाहा ने की. इस दौरान साक्षरता कर्मियों ने चुनाव में मतदान के अधिकार से संबंधित नारे लगा रहे थे. साथ ही वे लोगों को 13 मई को होनेवाले चुनाव के दिन मतदान आवश्यक रूप से करने के लिए जागरूक कर रहे थे. इस अवसर पर जिला साक्षरता समिति के जिला प्रबंधक संतोष कुमार तिवारी, प्रखंड समन्वयक देवेंद्र तिवारी, भोलाराम, आशिया खातून, रीता देवी, कामेश्वर बैठा, अरविंद कुमार तिवारी, सुरती कुमारी, कार्यालय प्रधान मुनीलाल प्रजापति सहित कई लोग शामिल थे.
ग…साक्षरता कर्मियों ने प्रभात फेरी निकाली

ग…साक्षरता कर्मियों ने प्रभात फेरी निकाली
Copied link
लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत शुक्रवार को जिला साक्षरता समिति के तत्वावधान में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया