अनंत प्रताप देव पर लक्ष्मण राम का पलटवार, कहा- क्षेत्र में काम करें, जनता हिसाब लेगी

भाजपा नेता लक्ष्मण राम ने भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव के धरने को लेकर उन पर पलटवार किया है. उन्होंने विधायक पर झामुमो सरकार की नाकामियों को छिपाने का आरोप लगाया और क्षेत्र के विकास पर ध्यान देने की बात कही.

श्री बंशीधर नगर, गढ़वा. भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण राम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव के 19 सितंबर को बंशीधर नगर प्रखंड कार्यालय के समक्ष आयोजित धरना को लेकर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि विधायक एमएमडीआर कानून में संशोधन के बहाने झामुमो सरकार की विफलताओं को छिपाने का प्रयास कर रहे हैं. राज्य सरकार की योजनाओं और 200 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर विधायक के बयान पर भी उन्होंने सवाल उठाया.

लक्ष्मण राम ने कहा कि अधिकारियों और सरकार से अपनी बात मनवाने में परेशानी हो रही है, तो विधायक को क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए काम करना चाहिए. उन्होंने विधायक के कथित बयान पर भी आपत्ति जतायी, जिसमें बीडीओ-सीओ द्वारा बात नहीं सुनने पर कक्ष में घुसकर मारने की बात कही गयी थी. लक्ष्मण राम ने कहा कि जनप्रतिनिधि को संवैधानिक तरीके से अपनी बात रखनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि भवनाथपुर और आसपास के क्षेत्रों में सड़क समेत कई समस्याएं हैं, लेकिन विधायक इन पर ध्यान देने के बजाय केंद्र सरकार को निशाना बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि जनता विकास कार्यों का हिसाब चाहती है और काम नहीं होने पर जनता माफ नहीं करेगी.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बंशीधर नगर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास पांडेय, शैलेश चौबे, ओमप्रकाश गुप्ता, रामसकल दुबे और रामगति राम उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash Singh

अविनाश कुमार सिंह प्रभात खबर के गढ़वा ब्यूरो चीफ हैं. वह आंचलिक से लेकर राज्य मुख्यालय तक 27 वर्ष से अधिक की पत्रकारिता का अनुभव रखते हैं. राजनीतिक विश्लेषण, क्राइम रिपोर्टिंग, हाई-प्रोफाइल इंटरव्यू और खोजी पत्रकारिता.में इन्हें महारत हासिल है. अविनाश कुमार सिंह झारखंड की पत्रकारिता और 'प्रभात खबर' के विश्वसनीय चेहरा हैं, जिन्होंने खबरों की गुणवत्ता को हमेशा प्राथमिकता दी है. लगभग तीन दशकों (27 वर्ष) के अपने लंबे सफर में उन्होंने पलामू ब्यूरो प्रमुख के रूप में 10 साल से अधिक समय तक नेतृत्व किया. इसके बाद प्रदेश मुख्यालय (रांची) में काम करते हुए, विशेषकर वर्ष 2024 के चुनावों के दौरान, उनके सटीक चुनावी विश्लेषण और राजनीतिक रिपोर्टिंग ने काफी प्रभाव छोड़ा.उनकी लेखनी का दायरा बेहद व्यापक है—संवेदनशील क्राइम रिपोर्टिंग से लेकर प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के इंटरव्यू तक, उनकी हर खबर चर्चा में रही है. पत्रकारिता के माध्यम से कई बड़े मामलों का उद्भेदन करना उनकी विशेष पहचान है.झारखंड राज्य गठन के बाद अविनाश ने पलामू में काम करते हुये राजनीतिक से जुड़ी कई ऐसी खबर को ब्रेक किया ,जिसका असर राज्य की राजनीतिक पड़ा .प्रयोगधर्मी पत्रकार के रूप में भी इनकी पहचान है .संस्थान के प्रति समर्पण के लिए उन्हें 'बेस्ट एम्प्लोयी' जैसे पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है. प्रभात खबर के संघर्ष से लेकर इसके विकास और उत्थान के सफर में अविनाश एक सक्रिय सहभागी और सहयात्री रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >