पशु तस्करी रोकने के लिए टीम का गठन कर चलायें अभियानः डीसी

पशु तस्करी रोकने के लिए टीम का गठन कर चलायें अभियानः डीसी

प्रतिनिधि, गढ़वा

ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जिले में विधि-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर विभिन्न विभागों को आवश्यक निर्देश दिये गये. उपायुक्त ने कहा कि पर्व के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाये रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने पशु तस्करी रोकने के लिए अंचल अधिकारियों, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारियों और थाना प्रभारियों की संयुक्त टीम गठित कर लगातार जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया. सोशल मीडिया पर अफवाह और भड़काऊ पोस्ट रोकने के लिए जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को विशेष मॉनिटरिंग टीम बनाने का निर्देश दिया गया. यह टीम पुलिस कंट्रोल रूम के साथ मिलकर व्हाट्सएप, फेसबुक, एक्स और इंस्टाग्राम पर नजर रखेगी. सिविल सर्जन को सभी स्वास्थ्य केंद्रों में दवाएं और एंबुलेंस की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया. वहीं पंचायत और ग्राम स्तर पर शांति समिति की बैठकें आयोजित कर संभावित विवादों का समय रहते समाधान करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112 पर देने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >