हाइवा की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से घायल

हाइवा की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से घायल

गढ़वा. शहर के मेन रोड पर गुरुवार की सुबह हाइवा की चपेट में आकर जिले के विशुनपुरा प्रखंड के महुली गांव निवासी आदेश चंद्रवंशी गंभीर रूप से घायल हो गया. उसकी गढ़वा में ससुराल है और वह यहीं रहकर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह दुर्घटना प्रशासन द्वारा सड़क किनारे लगाये गये बैरिकेड के कारण हुई. आये दिन सड़क पर अव्यवस्था और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है. भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने इस बैरिकेड को जल्द से जल्द हटाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके. उन्होंने कहा कि घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पलामू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >