भंडरिया से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ कांवरियों का जत्था, बोल बम के जयकारों से गूंजा इलाका

सावन के पवित्र अवसर पर भंडरिया से कांवरियों का जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ। बोल बम के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

भंडरिया,गढ़वा: भंडरिया प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के गांवों से रविवार को सावन माह के पवित्र अवसर पर कांवरियों का जत्था बस द्वारा देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ. इस दौरान 'बोल बम', 'हर-हर महादेव' और बाबा नगरी के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा.

पूजा-अर्चना और विदाई

देवघर रवाना होने से पूर्व श्रद्धालुओं ने गांव में पारंपरिक विधि-विधान से देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि कुंवर सिंह, भाजपा नेता ठाकुर प्रसाद महतो, अवधेश उपाध्याय, विनोद गुप्ता और अशोक केसरी ने श्रद्धालुओं को अंगवस्त्र एवं पानी की बोतलें भेंट कीं तथा हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया.

श्रद्धालुओं की उपस्थिति

देवघर जाने वाले जत्थे में निर्मल महतो, अजय पांडे, जयप्रकाश केसरी, मनीष केसरी, बिंदा देवी और कलावती देवी सहित कई श्रद्धालु शामिल हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >