कधवन डैम से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की मांग, जदयू ने राज्यपाल व डीसी को सौंपा मांगपत्र

गढ़वा में कधवन डैम विस्थापितों के पुनर्वास और सरकारी नौकरी की मांग को लेकर जदयू ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन। जानिए पूरी खबर।

गढ़वा : सोन नदी पर प्रस्तावित कधवन डैम (इंद्रपुरी डैम पार्ट-2) के निर्माण से प्रभावित होने वाले परिवारों के हक और अधिकारों को लेकर जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष मानिक राय ने राज्यपाल और उपायुक्त को मांगपत्र सौंपा है. इसमें प्रभावित परिवारों के उचित पुनर्वास और उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गयी है.

प्रभावित परिवारों को मिले सरकारी नौकरी

मांगपत्र में कहा गया है कि कधवन डैम के निर्माण से बड़ी संख्या में स्थानीय परिवार विस्थापित होंगे. ऐसे में प्रभावित परिवारों को संकट से उबारने के लिए बिहार सरकार की तर्ज पर झारखंड में भी समान सुविधाएं उपलब्ध करायी जानी चाहिए.

जदयू ने मांग की है कि प्रभावित परिवारों के योग्य सदस्यों को सरकारी नौकरी दी जाए. साथ ही डैम से जुड़े पावर प्लांट से उत्पन्न होने वाली बिजली का एक हिस्सा गढ़वा जिले को भी आवंटित किया जाए.

किसानों के हित में जल संरक्षण पर जोर

मांगपत्र में डैम के पानी को बचाने और क्षेत्र के किसानों के हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने पर भी जोर दिया गया है. पार्टी का कहना है कि परियोजना से प्रभावित परिवारों के अधिकारों की रक्षा के साथ उनके उचित पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पियूष तिवारी

पियूष तिवारी गढ़वा जिले में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. ढाई दशक से भी अधिक के इस सुदीर्घ अनुभव में उन्होंने खोजी पत्रकारिता को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाया है. पेचीदा प्रशासनिक मामलों का तथ्यपरक विश्लेषण करना और छिपी हुई खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ सामने लाना उनकी कार्यशैली की मुख्य पहचान है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >