टेंपो चालकों की मनमानी से लग रहा है जाम

टेंपो चालकों की मनमानी से लग रहा है जाम

भवनाथपुर. भवनाथपुर में इन दिनों टेंपो चालकों की दबंगई से कर्पूरी चौक पर आये दिन जाम लग जाता है. इसका खामियाजा पैदल चलनेवाले व बाइक चालकों को भुगतना पड़ता है. स्थानीय प्रशासन इस समस्या से लोगों को निजात नहीं दिला पा रहा है. भवनाथपुर में साप्ताहिक बाजार रविवार व बुधवार को लगता है. इन दोनों दिन सड़क पूरी तरह जाम रहता है, लोग काफी परेशानियों का सामना कर समान खरीदते हैं. अन्य दिनों में भी कर्पूरी चौक पर टेंपो चालक जहां-तहां टेंपो खड़ा कर सवारी का इंतजार करते हैं. ऐसे में सड़कों पर जाम लग जाता है और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. भवनाथपुर प्रखंड मुख्यालय के साथ-साथ लोग थाना, अस्पताल के साथ-साथ अन्य स्थानों पर कार्यों के लिए प्रतिदिन हजारों लोग आते हैं. कर्पूरी चौक से केतार, कांडी व नगर उटारी के साथ साथ विभिन्न गांवों में जाने के लिए टेंपो मिलता है. चालक मनमाने तरीके से गाड़ी खड़ी कर जाम लगा देते हैं. अभियान चलाकर फाइन लगाया जायेगा : इधर इस संबंध में थाना प्रभारी रंजनी रंजन ने कहा कि कई बार टेंपो चालकों को समझाया गया है, चेतावनी भी दी गयी है, लेकिन वे अपनी करतूत से बाज नहीं आ रहे हैं. ऐसे में अभियान चला कर फाइन लगाया जायेगा, तभी समस्या का समाधान होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >