जय भामाशाह क्लब की बैठक में दुर्गा पूजा की तैयारियों पर बनी रूपरेखा

जय भामाशाह क्लब की बैठक में दुर्गा पूजा की तैयारियों की रूपरेखा तय की गई. इस वर्ष क्लब पुरी के जगन्नाथ मंदिर की थीम पर पंडाल बनाएगा, जिसमें आकर्षक विद्युत सज्जा और रंगीन रोशनी होगी. सप्तमी से नवमी तक डांडिया और नवमी को महाभंडारा का आयोजन किया जाएगा.

श्री बंशीधर नगर. बस स्टैंड स्थित सब्जी बाजार में जय भामाशाह क्लब की बैठक में दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियों की रूपरेखा तय की गयी. बैठक की अध्यक्षता क्लब के संरक्षक कामेश्वर प्रसाद ने की. सदस्यों ने इस वर्ष पूजा को पिछले वर्षों से अधिक आकर्षक बनाने का निर्णय लिया.इस दौरान क्लब का पुनर्गठन भी किया गया.

सर्वसम्मति से रजनीकांत मधुर उर्फ भोलू को लगातार आठवीं बार अध्यक्ष चुना गया. ऋतुराज जायसवाल को सचिव, नित्यानंद कुमार व अजीत केसरी को उपाध्यक्ष तथा अविनाश कुमार छोटू को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी. बैठक में पिछले वर्ष के आय-व्यय का ब्योरा भी प्रस्तुत किया गया.

अध्यक्ष रजनीकांत मधुर ने बताया कि इस वर्ष ओडिशा के पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर की थीम पर पूजा पंडाल बनाया जायेगा. आकर्षक विद्युत सज्जा और रंग-बिरंगी रोशनी से पंडाल को रूप दिया जायेगा. नवरात्र के नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना व संध्या आरती होगी तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जायेगा.

उन्होंने कहा कि लगातार आठवीं बार अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलना सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है. क्लब इस बार पूजा को यादगार बनाने के लिए हर स्तर पर बेहतर तैयारी करेगा. सप्तमी से नवमी तक डांडिया, नवमी को महाभंडारा पूजा के दौरान सप्तमी से नवमी तक तीन दिवसीय डांडिया कार्यक्रम होगा. प्रतिदिन रात आठ बजे से डांडिया का आयोजन किया जायेगा.

अष्टमी की शाम सात बजे महाआरती होगी. नवमी को कन्या पूजन के बाद विशाल महाभंडारा आयोजित किया जायेगा. इसके बाद मां दुर्गा की प्रतिमा का कंधे पर लेकर श्रद्धापूर्वक विसर्जन व विदाई समारोह किया जायेगा.

बैठक में संरक्षक भरत भूषण प्रसाद, कामेश्वर प्रसाद, बिरेंद्र अग्रहरि, ओमप्रकाश गुप्ता, संजीत कुमार उर्फ छोटू, आनंद जायसवाल, रुपेश कुमार पप्पू, विकास कुमार शालू, अमित कुमार गुड्डू, बिकु कुमार, रंजू कुमार, आशीष कुमार, विनीत कुमार शरद सहित कार्यकारिणी सदस्य दिनेश जायसवाल, कौशल कुमार, नवनीत लाल अग्रवाल, अभिषेक कुमार, अनिल कुमार मेहता, पंकज कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash Singh

अविनाश कुमार सिंह प्रभात खबर के गढ़वा ब्यूरो चीफ हैं. वह आंचलिक से लेकर राज्य मुख्यालय तक 27 वर्ष से अधिक की पत्रकारिता का अनुभव रखते हैं. राजनीतिक विश्लेषण, क्राइम रिपोर्टिंग, हाई-प्रोफाइल इंटरव्यू और खोजी पत्रकारिता.में इन्हें महारत हासिल है. अविनाश कुमार सिंह झारखंड की पत्रकारिता और 'प्रभात खबर' के विश्वसनीय चेहरा हैं, जिन्होंने खबरों की गुणवत्ता को हमेशा प्राथमिकता दी है. लगभग तीन दशकों (27 वर्ष) के अपने लंबे सफर में उन्होंने पलामू ब्यूरो प्रमुख के रूप में 10 साल से अधिक समय तक नेतृत्व किया. इसके बाद प्रदेश मुख्यालय (रांची) में काम करते हुए, विशेषकर वर्ष 2024 के चुनावों के दौरान, उनके सटीक चुनावी विश्लेषण और राजनीतिक रिपोर्टिंग ने काफी प्रभाव छोड़ा.उनकी लेखनी का दायरा बेहद व्यापक है—संवेदनशील क्राइम रिपोर्टिंग से लेकर प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के इंटरव्यू तक, उनकी हर खबर चर्चा में रही है. पत्रकारिता के माध्यम से कई बड़े मामलों का उद्भेदन करना उनकी विशेष पहचान है.झारखंड राज्य गठन के बाद अविनाश ने पलामू में काम करते हुये राजनीतिक से जुड़ी कई ऐसी खबर को ब्रेक किया ,जिसका असर राज्य की राजनीतिक पड़ा .प्रयोगधर्मी पत्रकार के रूप में भी इनकी पहचान है .संस्थान के प्रति समर्पण के लिए उन्हें 'बेस्ट एम्प्लोयी' जैसे पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है. प्रभात खबर के संघर्ष से लेकर इसके विकास और उत्थान के सफर में अविनाश एक सक्रिय सहभागी और सहयात्री रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >