पुरानी बीमारियों के इलाज में होमियोपैथी सक्षम

पुरानी बीमारियों के इलाज में होमियोपैथी सक्षम

गढ़वा. देवकी महावीर होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं रिसर्च अस्पताल फराठिया एवं अर्डेन्ट होम्यो फोरम रांची के सहयोग से वैज्ञानिक सेमिनार का आयोजन किया गया. इसका विषय अंडरस्टैंडिंग ऑफ पॉलिक्रेस्ट रेमेडी विद लाइव केसेज था. सेमिनार का उद्देश्य होम्योपैथी में नवीनतम प्रगति और अनुसंधान को समझना था. मुख्य अतिथि बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय गढ़वा के कुलाधिपति दिनेश प्रसाद सिंह ने अपने संबोधन में होम्योपैथी को मुख्यधारा की स्वास्थ्य सेवाओं में एकीकृत करने के महत्व पर बल दिया. कहा कि होम्योपैथी ने पुरानी बीमारियों के इलाज में और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में अपनी क्षमता दिखायी है. विशिष्ट अतिथि कुलपति डॉ एमके सिंह ने कहा कि लोगों का होम्योपैथिक पद्धति के प्रति झुकाव बढ़ रहा है. रजिस्ट्रार ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को इस तरह के आयोजन में भाग लेते रहने के लिए प्रोत्साहित किया. वहीं प्राचार्य प्रो केशवेन्द्र कुमार तिवारी ने समय-समय पर ऐसे आयोजन करते रहने की बात कही. उपस्थित लोग : मौके पर रजिस्ट्रार डॉ अजय भूषण प्रसाद, एग्जामिनेशन कंट्रोलर ललन सिंह, डीन दिनेश कॉलेज ऑफ एजुकेशन डॉ सुनीता गुप्ता, अर्डेन्ट होम्यो फोरम के डॉ भावेश गंगानी, डॉ निशांत कुमार मोदी, डॉ गौरव कुमार व कॉलेज के शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >