तेज रफ्तार बाइक 20 फीट के गड्ढे में गिरी, तीन युवक गंभीर

तेज रफ्तार बाइक 20 फीट के गड्ढे में गिरी, तीन युवक गंभीर

प्रतिनिधि, धुरकी धुरकी थाना क्षेत्र के खुटिया गांव में शनिवार रात करीब 10 बजे एक एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर गयी. इस हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार रमना थाना क्षेत्र के बुलका गांव निवासी रवि कुमार भुइयां, सुभाष कुमार और एस कुमार अपने रिश्तेदार के घर कदवा गांव आये हुए थे. देर रात तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान धुरकी-बिलासपुर मुख्य पथ पर खुटिया पंचायत सचिवालय स्थित मोबाइल टावर के पास चालक के अचानक बाइक नियंत्रण खो दिया और बाइक गड्ढे में जा गिरी. स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक काफी तेज रफ्तार में थी. घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया. स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद घायलों को गड्ढे से बाहर निकाला. धुरकी थाना को भी घटना की जानकारी दी गयी, जिसके बाद घायलों को एक निजी वाहन की मदद से इलाज के लिए धुरकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >