विशुनपुर व आसपास आंधी-तूफान से भारी तबाही, कई घरों के छत उड़े

विशुनपुर व आसपास आंधी-तूफान से भारी तबाही

विशुनपुर प्रखंड में मंगलवार की देर शाम अचानक आये आंधी-तूफान, बारिश एवं वज्रपात की घटना से जनजीवन को भारी नुकसान हुआ है. आंधी में सैकड़ों पेड़ जड़ से उखड़ कर गिर गये हैं. इस दौरान बारिश के साथ हुए वज्रपात में दो गायों की मौत हो गयी है. आंधी में दर्जनों पोल-तार टूटकर गिर गये. साथ ही कई घरों पर लगे सीटा तूफान में उड़ गया. इससे दर्जनों परिवार बेघर हो गये हैं. आंधी-तूफान से सड़क पर पेड़ गिरने से जगह-जगह मार्ग अवरूद्ध हो गया. इसे सामान्य बनाने में काफी परेशानी हुई. इस आंधी में विशुनपुरा, संध्या, चिरइयाटांड़, करचा व सखुवाह गांव में ज्यादा नुकसान हुआ है.

घर क्षतिग्रस्त होने के साथ मवेशी भी मरा : विशुनपुरा निवासी बिरझन राम के पक्का मकान पर शीशम के पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया है. वहीं घर का सामान भी क्षतिग्रस्त हो गये हैं. इसी गांव के नंदकिशोर राम के घर पर लगी शीट उड़ गयी तथा घर की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गयी है. वहीं उनकी एक गाय की वज्रपात से मौत हो गयी है. आंधी में विशुनपुरा निवासी राजा राम के घर पर लगी शीट भी उड़ कर गायब हो गयी. उधर संध्या गांव निवासी रविंद्र मेहता के एक गाय की मौत वज्रपात से हो गयी है. उन्होंने बताया कि पेड़ के नीचे गाय बंधी थी. अचानक हल्की बारिश के बीच उसी पेड़ पर वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में उनकी गाय आ गयी.

संध्या गांव में हुआ काफी नुकसान : संध्या गांव निवासी राम आशीष मेहता के खपरैल मकान पर आम का एक विशाल पेड़ जड़ से उखड़ कर गिर गया. पेड़ गिरने से आशीष के मकान को बहुत नुकसान हुआ है. मकान में लगे बांस, बल्ली व खपड़ा क्षतिग्रस्त हो गये हैं. घर की दीवार में कई जगह दरार आ गयी है. आंधी-तूफान में संध्या एवं चिरइयाटांड़ में दर्जनों पोल टूट कर गिर गये. वहीं तार सड़क पर बिखरे पड़े है. प्रखंड में लगभग 24 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है. आंधी-तूफान में आम एवं महुआ के पेड़ में लगे फल झड़ गये हैं.

सड़क पर पेड़ गिरने से सड़क जाम : विशुनपुरा-बरडीहा सड़क पर संध्या गांव के समीप कई पेड़ टूट कर गिर जाने से यातायात बाधित हो गया है. इससे आम लोगों सहित शादी समारोह में जा रहे लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इधर कमता गांव के समीप विशुनपुरा-बंशीधर नगर मुख्य सड़क पर पेड़ टूट कर गिर जाने से वहां भी छोटे-बड़े वाहनों को आवागमन में परेशानी हो रही है. समाचार लिखे जाने तक सड़क से पेड़ नहीं हटाया गया था. इसी तरह से कोचेया गांव स्थित हिंदुस्तान पेट्रोल पंप के ऑफिस रूम पर लगे 30 सोलर प्लेट तेज आंधी में उड़ कर गिर जाने से क्षतिग्रस्त हो गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

नगर निकाय चुनाव में नहीं चला विधानसभा का गणितगढ़वा नगर परिषद चुनाव में भाजपा, झामुमो, कांग्रेस व राजद को उम्मीद से कम मिले मत- अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी की जीत ने चौंकाया- पिछले मत प्रतिशत को बरकरार नहीं रख सके बड़े दलपीयूष तिवारी, गढ़वागढ़वा नगर परिषद चुनाव संपन्न होने के बाद प्रत्याशियों को मिले मतों और उनके जीत-हार के समीकरणों की चर्चा शहर के नुक्कड़ों और चौक-चौराहों पर तेज हो गयी है. बिना किसी दल और बड़े नेताओं के समर्थन के दौलत सोनी की अध्यक्ष पद पर जीत ने सभी को चौंका दिया है. इस चुनाव में झामुमो, कांग्रेस, राजद और भाजपा जैसे बड़े दलों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी. लेकिन परिणामों ने इन दलों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. करीब 15 महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में इन दलों को जो मत मिले थे, उन्हें वे अपने समर्थित प्रत्याशियों के माध्यम से बरकरार नहीं रख सके. सबसे खराब स्थिति भाजपा की रही है. विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा शहर के 33 बूथों में से 30 बूथों पर पहले स्थान पर रही थी. शहरी क्षेत्र से पार्टी को 15 हजार से अधिक मत प्राप्त हुए थे. इसके विपरीत नगर निकाय चुनाव में भाजपा के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी कंचन जायसवाल को मात्र 2582 मत मिले. यदि भाजपा के बागी प्रत्याशी अलखनाथ पांडेय को मिले 2701 मत भी जोड़ दिये जाएं, तो कुल आंकड़ा लगभग 5300 तक ही पहुंचता है. यह संख्या विधानसभा चुनाव में मिले मतों की तुलना में काफी कम है.पिछले निकाय चुनाव के मत भी नहीं बचा सकी भाजपावर्ष 2018 के नगर निकाय चुनाव में अलखनाथ पांडेय की पत्नी मीरा पांडेय ने भाजपा के टिकट पर उपाध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था. उन्हें 6899 मत मिले थे. वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने वाले विनोद जायसवाल (2026 में भाजपा समर्थित प्रत्याशी कंचन जायसवाल के पति) को 3810 मत प्राप्त हुए थे. वर्तमान चुनाव में ये दोनों ही परिवार अपने पुराने प्रदर्शन को दोहरा नहीं सके. न तो विधानसभा चुनाव में मिले मतों को बरकरार रख पाये और न ही पिछले निकाय चुनाव के आंकड़े तक पहुंच सके.झामुमो और कांग्रेस का गठजोड़ भी नहीं दिला सका जीतगढ़वा नगर परिषद चुनाव में झामुमो ने संतोष केसरी को अपना समर्थित प्रत्याशी बनाया था. कांग्रेस ने भी उन्हें समर्थन दिया. दो बड़े दलों के समर्थन के बावजूद संतोष केसरी को मात्र 3790 मत प्राप्त हुए. वर्ष 2018 के निकाय चुनाव में महिला आरक्षित सीट होने के कारण संतोष केसरी की पत्नी पिंकी केसरी अध्यक्ष पद की प्रत्याशी थीं. तब उन्हें 6411 मत मिले थे और वे भाजपा प्रत्याशी थीं. उसी चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कमर सफदर को केवल 420 मत प्राप्त हुए थे. दोनों दलों को उम्मीद थी कि संयुक्त रूप से वे करीब सात हजार मत प्राप्त कर संतोष केसरी को जीत दिला देंगे. लेकिन यह रणनीति सफल नहीं हो सकी.54 मतों से हारने वाली अनिता दत्ता को इस बार केवल 215 मतवर्ष 2018 के नगर परिषद चुनाव में झामुमो की प्रत्याशी अनिता दत्ता को 6357 मत मिले थे. वे मात्र 54 मतों के अंतर से पिंकी केसरी से हार गयी थीं. इस बार अनिता दत्ता को किसी दल का समर्थन नहीं मिला और वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरीं. लेकिन उन्हें केवल 215 मतों से ही संतोष करना पड़ा.राजद भी पिछला प्रदर्शन दोहराने में विफलनगर परिषद चुनाव 2026 में राजद ने विकास माली को समर्थन दिया. विकास माली को 1222 मत प्राप्त हुए. जबकि वर्ष 2018 के चुनाव में राजद समर्थित प्रत्याशी मनिका नारायण को 5117 मत मिले थे. वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए राजद प्रत्याशी मो शमीम को 2018 में 3728 मत प्राप्त हुए थे. कुल मिलाकर नगर परिषद चुनाव के नतीजों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि इस बार मतदाताओं ने दलों की बजाय प्रत्याशियों को प्राथमिकता दी. बड़े दलों की रणनीति और पुराने मत प्रतिशत इस चुनाव में कारगर साबित नहीं हुए.

जमीन विवाद में हुई थी विक्रेता की हत्या, तीन शूटर गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

फर्जी दस्तावेज पर बनवाये गये प्रमाण पत्र रद्द

यह भी पढ़ें >