पेंशनरों के लिए स्वास्थ्य बीमा का स्वागत

पेंशनरों के लिए स्वास्थ्य बीमा का स्वागत

गढ़वा. झारखंड पेंशनर्स कल्याण समाज गढ़वा की मासिक बैठक शुक्रवार को जिलाध्यक्ष केके यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि, कल्याण कोष एवं सदस्य अभियान की मजबूती, सरकार द्वारा प्रस्तुत आगामी बजट पर चर्चा, पेंशनरों को आयकर से मुक्त रखना व स्वास्थ्य बीमा का स्वागत जैसे विषयों के अलावे पेंशनरों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया. बैठक का संचालन करते हुए सचिव अशर्फी राम ने कहा कि वे अपने संगठन की ओर से सरकारी कर्मचारी एवं पेंशनरों के स्वास्थ्य बीमा की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार प्रकट करते हैं. मुख्यमंत्री ने राज्य कर्मियों के प्रति अपनी संवेदनशीलता एवं उनके मांगों पर अपनी तत्परता दिखाने का काम किया है. इस अवसर पर श्रवण कुमार, ईदू भूषण मिश्रा, बृजनंदन प्रसाद, रामाधार यादव व गोपाल राम ने अपने विचार व्यक्त किये. इन्होंने उम्मीद जतायी कि सरकार पेंशनरों के अलावे शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर बजट में विशेष प्रावधान करेगी. बैठक में सर्वसम्मति से दो मार्च को राज्य स्तर पर होनेवाली निदेशक मंडल की बैठक में भाग लेने के लिए अध्यक्ष एवं सचिव को अधिकृत किया गया, कल्याण कोष की मजबूती एवं सदस्यता अभियान को चालू रखने का प्रस्ताव भी पारित किया गया. पेंशनरों को आयकर से मुक्त रखने के लिए केंद्र सरकार से मांग करने का प्रस्ताव पारित किया गया. बैठक के अंत में पेंशनर देव कुमार प्रसाद के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा का आयोजन कर मृतक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. उपस्थित लोग : मौके पर गोपाल राम, अमरनाथ गुप्ता, संतोष कुमार, श्रवण कुमार, बृजनंदन प्रसाद, रामाधार यादव, हरि नारायण मेहता, गोपाल राम, रामदास महतो, सुदामा राम, सुभाष उराँव, शशि कुमार व इंदू भूषण मिश्रा उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >