गुमला : सड़क किनारे मिले सरकारी चना दाल के दर्जनों खाली पैकेट

Gumla News: झारखंड के गुमला जिले के भरनो प्रखंड में सड़क किनारे सरकारी चना दाल के दर्जनों खाली पैकेट मिलने से राशन वितरण व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

गुमला से दुर्जय पासवान की रिपोर्ट 

Gumla News: गुमला जिला अंतर्गत भरनो प्रखंड के भरनो-चट्टी मुख्य मार्ग पर अमलिया बझीयाटोली गांव के वनटोली मोड़ के पास बुधवार को सड़क किनारे राशन कार्डधारियों के बीच वितरित होने वाले सरकारी चना दाल के 40 से 50 खाली पैकेट फेंके हुए मिले. ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना दिए जाने पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अंशुल टोप्पो तुरंत मौके पर पहुंचे और मामले का सत्यापन किया. 

चना दाल कालाबाजारी की आशंका, पीडीएस दुकान की जांच

सड़क किनारे इतनी बड़ी संख्या में सरकारी पैकेट मिलने से क्षेत्र में राशन की कालाबाजारी की अंदेशा गहरा गया है. कालाबाजारी की आशंका को देखते हुए एमओ ने तत्काल वनटोली गांव स्थित क्रांति स्वयं सहायता समूह की जन वितरण प्रणाली दुकान का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने दुकान में मौजूद संचालिका अर्चना देवी से कड़ी पूछताछ की और राशन वितरण के स्टॉक व पंजी की गहन जांच की.

कार्डधारियों से पूछताछ, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

इसके साथ ही एमओ ने मौके पर उपस्थित कई कार्डधारियों से भी पूछताछ की कि उन्हें समय पर सही मात्रा में राशन और चना दाल मिल रहा है या नहीं. निरीक्षण के बाद प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अंशुल टोप्पो ने बताया कि सड़क किनारे खाली पैकेट मिलने से यह साफ है कि क्षेत्र में चना दाल की कालाबाजारी की जा रही है. मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और इसमें संलिप्त पाए जाने पर संबंधित पीडीएस दुकान और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: रिम्स में डॉक्टरों की मनमानी, आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी मरीजों पर 5000 रुपये का आर्थिक बोझ

यह भी पढ़ें: Jamshedpur: कोल्हान में पहले यात्री ट्रेन गुजरेगी, फिर मालगाड़ी को मिलेगा पास, रेलवे की बड़ी पहल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >