गोपालक से अस्पताल में फल व ब्रेड बंटवाया

गोपालक से अस्पताल में फल व ब्रेड बंटवाया

गढ़वा सदर अस्पताल में गुरुवार को मोहित कश्यप तथा अमन कुमार गुप्ता के नेतृत्व में मरीजों के बीच फल व ब्रेड का वितरण किया गया. दोनों ने बताया कि गढ़वा शहर के मझिआंव मोड़ निवासी अर्जुन यादव ने गाभिन गाय को लावारिस छोड़ दिया था. बुधवार की सुबह छह बजे उस गाय ने मेन रोड पर एक बछड़े को जन्म दिया. इसके बाद उनलोगों ने अपने दोस्तों ने साथ उस गाय को वहां से ले जाकर उसकी देखरेख व सेवा सत्कार किया. जब अर्जुन यादव अपनी गाय लेने उनलोगों के घर रॉकी मुहल्ला आया, तो उससे दंडस्वरूप गढ़वा सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण करने को कहा गया. अर्जुन इसपर सहमत हुआ तथा उसने मोहित व अमन सहित अन्य लोगों के साथ सदर अस्पताल पहुंचकर मरीजों के बीच फल व ब्रेड का वितरण किया. उपस्थित लोग : मौके पर उक्त लोगों के अलावे डॉ पीयूष प्रमोद, गाय मालिक की पत्नी लीलावती देवी, संतोष कुमार सिंह, धनंजय यादव, कंचन कश्यप, शोभा कश्यप, प्रतिमा कश्यप, गुंजा कश्यप, सरस्वती कश्यप, बीना देवी, सोमनाथ सोनी व मनोज केसरी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >