सिकल सेल एनीमिया को लेकर रंका अनुमंडल मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग ने छात्राओं के स्वास्थ्य को लेकर शिविर लगाया. शिविर का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ असजद अंसारी ने किया. उन्होंने कहा कि आज के समय में सिकल सेल एनीमिया की वजह से किशोरी बालिकाएं एवं महिलाएं ज्यादा प्रभावित हो रही हैं. इसी वजह से हमेशा महिलाओं एवं बालिकाओं में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी रहती है. इसे लेकर सरकार सभी छात्राओं में सिकल सेल एनीमिया की जांच करा रही है. साथ ही साथ उनके खान-पान में सुधार करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया जा रहा है. मौके पर प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सुधीर कुमार ने भी सिकल सेल एनीमिया से बचने को लेकर छात्राओं को कई आवश्यक जानकारी दी.. सभी छात्राओं की स्वास्थ्य जांच : इस दौरान चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गोरखनाथ पांडे तथा डॉ प्रीति सिंह तिवारी ने सभी छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की. साथ ही उन्हें आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध करायी गयी तथा उचित खान-पान एवं आराम से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी गयी. मौके पर विद्यालय की वार्डन अनिमा बेक, डॉ सुष्मिता सिंह, डॉ उत्कर्ष, प्रिया कुमारी व फिरोज सहित कई लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
