गढ़वा : अलग-अलग स्थानों पर दो को सांप ने डंसा, एक को कीट ने काटा

गढ़वा जिले में अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं को सांप ने और एक युवक को जहरीले कीट ने काटा। सभी घायलों का सदर अस्पताल में इलाज जारी है, स्थिति खतरे से बाहर है।

गढ़वा. गढ़वा में अलग-अलग स्थानों पर दो महिलाओं को सांप ने डस लिया , वही मेराल थाना क्षेत्र के एक युवक को अज्ञात कीट ने काट लिया सभी का इलाज गढ़वा के सदर अस्पताल में चल रहा हैं.

झिंगी तोड़ने के लिए गई महिला को सांप ने डंसा

खरौधी थाना क्षेत्र के सिसरी गांव निवासी राजेंद्र साव की पत्नी अमलावती देवी को सांप ने डस लिया.उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना के संबंध में अमलावती देवी ने बताया कि वह अपने खेत में झिंगी तोड़ने के लिए गई हुई थी.इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया.घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इसके बाद परिजनों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है.

चप्पल में छिपा सांप ने महिला को डंसा

मेराल थाना क्षेत्र के तीसर टैटूका गांव निवासी शमीम अंसारी की पत्नी अमबीया बीवी को सांप ने डस लिया. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना के संबंध में अमबीया बीवी ने बताया कि वह अपने घर में चप्पल खोल कर रखी थी. इसके बाद वह चप्पल पहने गयी, तो चप्पल में छिपा सांप ने उसके बाएं पैर में डस लिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है.

ये भी पढ़ें: गढ़वा में पारिवारिक कलह से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

अज्ञात कीट ने काटा

मेराल थाना क्षेत्र के अरंगी गांव निवासी रमेश बिंद का पुत्र बादल कुमार को अज्ञात कीट ने काट लिया.उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि बादल कुमार अपने खेत में काम करने के लिए गया हुआ था.इसी क्रम में आज्ञा जीव जंतु ने उसके बाएं पैर में काट लिया.घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया.जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >