यूजीसी नेट में गढ़वा की काजल को 99.97% अंक

यूजीसी नेट में गढ़वा की काजल को 99.97% अंक

गढ़वा. जिले की बेटी काजल पांडेय ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित यूजीसी नेट परीक्षा में 99.97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है. उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है. काजल पांडेय शहर के सहिजना निवासी देववंश पांडेय और उषा पांडेय की पुत्री हैं. बचपन से ही मेधावी और मेहनती रही काजल ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास के दम पर यह मुकाम हासिल किया है. यूजीसी नेट जैसी कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षा में 99.97 प्रतिशत अंक प्राप्त करना बड़ी उपलब्धि मानी जाती है. काजल की इस सफलता के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >