गर्मी से झुलस रहा गढ़वा, 44 डिग्री पहुंच अधिकतम तापमान

गर्मी से झुलस रहा गढ़वा, 44 डिग्री पहुंच अधिकतम तापमान

जितेंद्र सिंह, गढ़वा

गढ़वा भीषण गर्मी और लू की चपेट में है. जिले का अधिकतम तापमान शनिवार को 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. चिलचिलाती धूप और गर्म पछुआ हवाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लोग गर्मी से बेहाल हैं. श्री बंशीधर नगर, भवनाथपुर, मेराल, रंका, कांडी, भंडरिया और मझिआंव समेत कई इलाकों में गर्म हवाओं का असर सबसे अधिक है. दोपहर 11 बजे के बाद गढ़वा शहर के रंका मोड़, टंडवा, सहिजना, नगर ऊंटारी रोड और मुख्य बाजार क्षेत्र में सन्नाटा पसर जा रहा रहा है. तेज गर्म हवाओं के कारण बाइक और साइकिल से चलना भी मुश्किल हो गया है.

प्रशासन अलर्ट, कंट्रोल रूम सक्रिय

बढ़ती गर्मी और पेयजल संकट को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है. खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत के लिए जिला और प्रमंडल स्तर पर कंट्रोल रूम बनाये गये हैं. पेयजल शिकायत के लिए टोल-फ्री नंबर 18003456502 और व्हाट्सएप नंबर 9470176901 जारी किया गया है.

चिकित्सक की सलाह

अधिक मात्रा में करें तरल पदार्थों का सेवन: डॉ मनीषफिजिशियन डॉ मनीष कुमार सिंह ने लोगों को दोपहर 12 से चार घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि अत्यंत आवश्यक होने पर ही बाहर निकलें. धूप में घर से निकलने से पहले सिर ढककर रखें. साथ ही अधिक मात्रा में पानी, नींबू पानी, ओआरएस व अन्य तरल पदार्थों का सेवन करें. उन्होंने कहा कि हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें, खाली पेट धूप में बाहर न निकलें और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें.जिले में चार दिनों के तापमान का अनुमान

दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान24 मई 45 28

25 मई 44 2826 मई 44 2827 मई 44 27

सदर अस्पताल की ओपीडी में बढ़े रहे मरीज

गर्मी के कारण सदर अस्पताल में भी मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है. आंकड़ों के मुताबिक, गढ़वा सदर अस्पताल के ओपीडी में आम दिनों में औसतन 250 मरीज इलाज के लिए आते थे, लेकिन इधर तापमान में अप्रत्याशित बढ़ोतरी के बाद मरीजों की संख्या में भारी उछाल आया है. ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की दैनिक संख्या 250 से बढ़कर 350 से 400 के आसपास पहुंच गयी है. इनमें अधिकांश मरीज उल्टी, दस्त, चक्कर और डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं.

हीटवेव को लेकर बना विशेष वार्ड

बढ़ती गर्मी और लू की चपेट में आने वाले मरीजों के त्वरित इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पताल में अलग से एक विशेष हीटवेव वार्ड बनाया है. साथ ही अस्पताल से लेकर जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में ओआरएस काउंटर को पूरी तरह एक्टिव कर दिया गया है, ताकि मरीजों को तुरंत राहत मिल सके. उपायुक्त के निर्देश पर सिविल सर्जन ने सभी प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में जीवन रक्षक दवाइयां और एंबुलेंस की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि किसी भी आपात स्थिति का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >