गढ़वा : स्वास्थ्य सेवाओं को आम लोगों की पहुंच तक लाना बड़ी जिम्मेदारी -मिथिलेश ठाकुर

गढ़वा में न्यू मानस मेडिकल सह क्लिनिक का उद्घाटन पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को आम लोगों तक पहुँचाने पर जोर दिया।

जितेंद्र सिंह की रिपोर्ट

गढ़वा. स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शहर के चिनिया रोड स्थित कृष्ण हरि होटल के सामने न्यू मानस मेडिकल सह क्लिनिक का विधिवत शुभारंभ किया गया. पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने फीता काटकर नए प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद रहे.

स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार होना बेहद जरूरी

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने न्यू मानस मेडिकल सह क्लिनिक के शुभारंभ पर डॉ. मनीष कुमार सिंह एवं पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि गढ़वा जैसे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार होना बेहद जरूरी है. स्थानीय स्तर पर लोगों को बेहतर एवं सुलभ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में न्यू मानस मेडिकल सह क्लिनिक की शुरुआत एक सराहनीय पहल है.उन्होंने कहा कि आज के समय में स्वास्थ्य सेवाओं को आम लोगों की पहुंच तक लाना बड़ी जिम्मेदारी है.

उचित चिकित्सा सुविधा मिलना काफी महत्वपूर्ण

विशेषकर ग्रामीण एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए समय पर उचित चिकित्सा सुविधा मिलना काफी महत्वपूर्ण होता है.ऐसे में शहर के प्रमुख क्षेत्र में मेडिकल सह क्लिनिक की शुरुआत से लोगों को निश्चित रूप से सुविधा मिलेगी. उन्होंने उम्मीद जताई कि न्यू मानस मेडिकल सह क्लिनिक आने वाले समय में लोगों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और मरीजों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास करेगा.मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि किसी भी नए संस्थान की सफलता उसकी बेहतर सेवा, मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार और लोगों के विश्वास पर निर्भर करती है.

ये भी पढ़ें: पलामू संसदीय क्षेत्र को रेलवे की सौगात: शेरघाटी-कजरी नई रेल लाइन को रेलवे बोर्ड की मंजूरी, ₹2,627 करोड़ होंगे खर्च

गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की अपील

उन्होंने संस्थान के संचालकों से मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ सेवा भावना को प्राथमिकता देने की अपील की. इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष आशीष सोनी उर्फ दौलत सोनी, क्षत्रिय गौरव मंच के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, न्यू मानस मेडिकल सह क्लिनिक के प्रोपराइटर प्रमोद तिवारी उर्फ गुड्डू तिवारी, दीपक तिवारी, डॉ. असजद अंसारी, जिला परिषद सदस्य अर्चना प्रकाश, आशीष अग्रवाल सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >