भागलपुर टंडवा में दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां शुरू, भूमि पूजन के साथ हुआ ध्वजारोहण

जय मां शेरावाली संघ, भागलपुर टंडवा में 10वें श्री दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं. गुरुवार को भूमि पूजन और ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस वर्ष महोत्सव को और भी भव्य बनाने की योजना है.

जितेंद्र सिंह की रिपोर्ट

गढ़वाः जय मां शेरावाली संघ, भागलपुर टंडवा की ओर से आयोजित होने वाले 10वें श्री दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं. गुरुवार को पूजा पंडाल निर्माण के लिए विधिवत भूमि पूजन और ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्य पुरोहित ने भूमि पूजन का अनुष्ठान संपन्न कराया. इस दौरान संघ के सदस्यों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने मां शेरावाली की पूजा-अर्चना कर महोत्सव के शांतिपूर्ण और भव्य आयोजन की कामना की. पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं ने मां के जयकारे भी लगाए.

10वें वर्ष को खास बनाने की तैयारी

संघ के संयोजक आशीष कुमार सोनी उर्फ दोनों सोनी और अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि इस वर्ष संघ अपनी स्थापना का 10वां वर्ष मना रहा है. इस विशेष अवसर पर दुर्गा पूजा महोत्सव को पहले की अपेक्षा और अधिक आकर्षक, भव्य एवं दिव्य रूप देने की तैयारी की जा रही है. पूजा पंडाल को आकर्षक स्वरूप देने के साथ श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं और विद्युत सज्जा की जाएगी.

ये भी पढ़ें- 1 अक्तूबर से बंद होंगे झारखंड के 2.87 लाख राशन कार्ड, जानें किसका नाम हटेगा

श्रद्धालुओं से महोत्सव में शामिल होने की अपील

संयोजक आशीष कुमार सोनी ने कहा कि संघ के लिए 10वां वर्ष गौरव का अवसर है. मां शेरावाली की कृपा से महोत्सव को यादगार बनाने का प्रयास किया जाएगा. वहीं अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि क्षेत्रवासियों के सहयोग और श्रद्धालुओं की आस्था के कारण संघ इस मुकाम तक पहुंचा है. उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से महोत्सव में शामिल होने की अपील की.

प्रसाद का हुआ वितरण

भूमि पूजन और ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर संरक्षक संत कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार कुशवाहा, सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, विकास तिवारी, कृष्ण प्रसाद गुप्ता, कोषाध्यक्ष आनंद कुमार, मंत्री सनी कुमार, लकी मद्धेशिया, रोहित कुमार, उज्जवल गुप्ता, राहुल कुमार, शिवम कुमार, उत्तम कुमार समेत कार्यकारिणी सदस्य, स्थानीय ग्रामीण और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- वार्ड सदस्य के घर के पास गिरा 11 हजार वोल्ट का बिजली तार, बाल-बाल बचे लोग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash Singh

अविनाश कुमार सिंह प्रभात खबर के गढ़वा ब्यूरो चीफ हैं. वह आंचलिक से लेकर राज्य मुख्यालय तक 27 वर्ष से अधिक की पत्रकारिता का अनुभव रखते हैं. राजनीतिक विश्लेषण, क्राइम रिपोर्टिंग, हाई-प्रोफाइल इंटरव्यू और खोजी पत्रकारिता.में इन्हें महारत हासिल है. अविनाश कुमार सिंह झारखंड की पत्रकारिता और 'प्रभात खबर' के विश्वसनीय चेहरा हैं, जिन्होंने खबरों की गुणवत्ता को हमेशा प्राथमिकता दी है. लगभग तीन दशकों (27 वर्ष) के अपने लंबे सफर में उन्होंने पलामू ब्यूरो प्रमुख के रूप में 10 साल से अधिक समय तक नेतृत्व किया. इसके बाद प्रदेश मुख्यालय (रांची) में काम करते हुए, विशेषकर वर्ष 2024 के चुनावों के दौरान, उनके सटीक चुनावी विश्लेषण और राजनीतिक रिपोर्टिंग ने काफी प्रभाव छोड़ा.उनकी लेखनी का दायरा बेहद व्यापक है—संवेदनशील क्राइम रिपोर्टिंग से लेकर प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के इंटरव्यू तक, उनकी हर खबर चर्चा में रही है. पत्रकारिता के माध्यम से कई बड़े मामलों का उद्भेदन करना उनकी विशेष पहचान है.झारखंड राज्य गठन के बाद अविनाश ने पलामू में काम करते हुये राजनीतिक से जुड़ी कई ऐसी खबर को ब्रेक किया ,जिसका असर राज्य की राजनीतिक पड़ा .प्रयोगधर्मी पत्रकार के रूप में भी इनकी पहचान है .संस्थान के प्रति समर्पण के लिए उन्हें 'बेस्ट एम्प्लोयी' जैसे पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है. प्रभात खबर के संघर्ष से लेकर इसके विकास और उत्थान के सफर में अविनाश एक सक्रिय सहभागी और सहयात्री रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >