गढ़वा DC का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर ठगी की कोशिश

गढ़वा उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर साइबर ठगी की कोशिश की जा रही है. जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है.

गढ़वा: गढ़वा के उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा का नाम और तस्वीर का इस्तेमाल कर अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा एक फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट तैयार किया गया है. इस फर्जी प्रोफाइल के जरिए कई लोगों, अधिकारियों और आम जनता को मैसेज भेजे जा रहे हैं. मामला संज्ञान में आने के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लोगों से ऐसे किसी भी झांसे में न आने की अपील की है.

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के अनुसार, साइबर ठगों ने उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा का नाम और आधिकारिक फोटो लगाकर एक नया व्हाट्सएप नंबर एक्टिवेट किया है. इस नंबर से विभिन्न व्यक्तियों को मैसेज भेजकर वित्तीय सहायता या गोपनीय जानकारियों की मांग की जा रही है. प्रारंभिक तौर पर यह मामला साइबर फ्रॉड और प्रशासनिक छवि को धूमिल करने की नीयत से किया गया प्रतीत हो रहा है.

जिला प्रशासन ने लोगों से की अपील

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क करते हुए स्पष्ट किया है कि उपायुक्त द्वारा ऐसे किसी भी अनजान नंबर से मैसेज नहीं भेजे जा रहे हैं. प्रशासन ने कहा कि यदि आपके पास डीसी गढ़वा के नाम से कोई संदिग्ध मैसेज या पैसों की मांग आती है, तो उस पर ध्यान न दें. किसी भी प्रकार का वित्तीय लेनदेन या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें. फर्जी संदेश प्राप्त होने पर तत्काल इसकी सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर सेल को दें. मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभाग को इसकी सूचना दे दी गयी है. पुलिस फर्जी व्हाट्सएप नंबर को ट्रैक करने और इसके पीछे शामिल साइबर अपराधियों की पहचान करने में जुट गई है. प्रशासन ने चेतावनी दी है कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

ये भी पढ़ें: सोमवारी का जल भरने गई 3 बच्चियां सोन नदी में डूबीं, 1 को ग्रामीणों ने बचाया


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >